Friday, January 23, 2026

अलाव तापते समय महिला झुलसी, बचाने के प्रयास में युवक भी झुलसा

Must Read

कोरबा। कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित इंदिरा नगर बस्ती में अलाव तापते समय एक महिला के कपड़ों में आग लग गई। महिला को बचाने के प्रयास में एक युवक भी झुलस गया। दोनों को शासकीय रानी धनराज कुंवर उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार 38 वर्षीय रूबी देवी अपने घर के पास कुछ लोगों के साथ अलाव ताप रही थीं। इस दौरान वह फूलबाई नामक महिला से बातचीत करते हुए खड़ी थीं। अचानक पीछे हटते समय उनके कपड़ों में आग लग गई।आसपास मौजूद लोगों ने कंबल और पानी डालकर आग पर काबू पाया। महिला को बचाने की कोशिश में जगदीश कुमार नामक युवक भी झुलस गया। जगदीश ने बताया कि वह कुछ दूरी पर खड़ा था और आग देखकर तुरंत कंबल लेकर आया। आग बुझाने के दौरान उनके हाथ भी जल गए। रूबी देवी के पति लक्ष्मण कुमार ने बताया कि घटना के समय वह काम से बाहर थे। सूचना मिलते ही वह तत्काल अस्पताल पहुंचे, जहां से उनकी पत्नी को निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया था। पिछले कुछ दिनों से शाम होते ही कड़ाके की ठंड बढ़ गई है, जिसके चलते लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। ऐसी स्थिति में आग तापते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। वहीं, नगर निगम की ओर से शहर के चौक-चौराहों और थाना चौकियों में ठंड से राहत दिलाने के लिए हीटर लगाए गए हैं, जिन्हें शाम होते ही चालू कर दिया जाता है।

Loading

Latest News

26 जनवरी को मंत्री श्री टंकराम वर्मा करेंगे ध्वजारोहण,गणतंत्र दिवस पर आकर्षक झांकियां का होगा प्रदर्शन

कोरबा 23 जनवरी 2026/ गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन,...

More Articles Like This