आदिवासी किसान ने किया जहर सेवन,धान नहीं बिकने से था परेशान

Must Read

कोरबी धतुरा में रहने वाले किसान ने जहर सेवन कर लिया। जहर सेवन का कारण धान नहीं बिकने को बताया जा रहा है। आनन फानन में किसान को देर रात मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका उपचार चल रहा है। सांसद ज्योत्सना महंत ने अस्पताल पहुंचकर किसान का कुशलक्षेम जाना। जानकारी के अनुसार पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम उंटा में कोरबी धतुरा निवासी सुमेर सिंह गोड़ का 3.75 एकड़ जमीन है। जिसमें उसने धान की फसल लगाई थी। बताया जा रहा है कि पिछले डेढ़ माह से धान बेचने उपार्जन केंद्र के चक्कर काट रहा था। उसके घर के बाहर 68 क्विंटल धान का ढेर रखा हुआ है। जिले में धान बेचने को लेकर कई समस्या सामने आ रही है। अब किसान द्वारा जहर सेवन की खबर से परेशानी और उजागर हो गई है। हालांकि जहर सेवन के कारण की अधिकारिक पुष्टि पुलिस की ओर से नहीं की गई है।

Loading

Latest News

अवैध व फर्जी बिजली कनेक्शन का पता लगाने चलेगा अभियान, 2 लाख बिजली उपभोक्ताओं की होगी ई-केवाईसी

कोरबा। जिले में अवैध व फर्जी बिजली कनेक्शन का पता लगाने 2 लाख उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी की जाएगी। मीटर...

More Articles Like This