लापरवाह वाहन चालक ने ट्रांसफार्मर पोल को मारी टक्कर, अमरैयापारा में पसरा अंधेरा

Must Read

कोरबा / कुदुरमाल पुल पर आवागमन बंद होने के कारण मुड़ापार बाईपा सड़क पर भारी वाहनों का दबाव बढ़ गया है। जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। लोगों को जाम की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। इसका असर विद्युत वितरण व्यवस्था पर भी पड़ रहा है। पिछले दो दिनों के भीतर लापरवाह वाहन चालकों की वजह से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई है। शनिवार की देर रात जहां राखड लोड वाहन ने 10 से 16 खंभों को धराशाई कर दिया था। वही मुड़ापार अमरैयापारा के समीप भारी वाहन ने ट्रांसफार्मर के खंभे को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे अमरैयापारा सहित कई इलाकों में अंधेरा पसर गया है। विद्युत वितरण विभाग बिजली आपूर्ति व्यवस्था बहाल करने में जुटा हुआ है।

Loading

Latest News

अवैध व फर्जी बिजली कनेक्शन का पता लगाने चलेगा अभियान, 2 लाख बिजली उपभोक्ताओं की होगी ई-केवाईसी

कोरबा। जिले में अवैध व फर्जी बिजली कनेक्शन का पता लगाने 2 लाख उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी की जाएगी। मीटर...

More Articles Like This