दोपहर में महसूस होने लगी गर्मी, रात में अभी भी पड़ रही ठंड, बढ़ सकता है तापमान

Must Read

कोरबा। मौसम के बदलते तेवर का असर कोरबा में साफ नजर आने लगा है। दो दिनों से दोपहर के समय हल्की गर्मी महसूस हो रही है। शुक्रवार को दिन का तापमान 29 डिग्री रहा, जबकि रात में यह 12 डिग्री पर आ गया है। यानी दिन में गर्मी तो रात में ठंड का मौसम बन रहा है। मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि होने की संभावना जताई है। बसंत ऋतु में मौसम बदलने लगा है। बीते 24 घंटे में रात का तापमान 1.6 डिग्री लुढ़क गया। वहीं, अधिकतम तापमान में भी मामूली कमी आई। शुक्रवार को सुबह आसमान पर हल्के बादल नजर आए। इसके बाद धूप निकलने पर तापमान बढ़ता गया। दोपहर में यह 29 डिग्री पर पहुंचा। जबकि एक दिन पहले यह 29.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था। यह पहली बार है जब सीजन में लोग गर्मी महसूस कर रहे हैं। हालांकि अभी गर्मी सहने लायक ही है। पर इससे उल्टा रात के समय ठंड महसूस हो रही है। एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री था जो 1.6 डिग्री लुढककर 12.2 डिग्री दर्ज हुआ। कोरबा में बढ़ रहे टेम्प्रेचर के ज्यादा गैप की वजह से मौसम में बदलाव हुआ है। दरअसल, कोरबा में दिन और रात के तापमान के बीच करीब 17 डिग्री का अंतर दर्ज किया गया है। इस कारण सुबह-शाम ठंड और दोपहर में गर्मी का असर बढ़ रहा है। अब दिन के घंटे बढ़ते जाएंगे और रात छोटी होती जाएगी। इसके कारण दिन में दोपहर के समय गर्मी ज्यादा महसूस होगी। हालांकि अभी गर्मी सहन करने लायक ही रहेगी।

Loading

Latest News

बांकी मोंगरा में माँ सतचंडी दरबार में 19 मार्च से 5 अप्रैल तक भव्य मेले का आयोजन

बांकी मोंगरा में माँ सतचंडी दरबार में 19 मार्च से 5 अप्रैल तक भव्य मेले का आयोजन बांकी मोंगरा क्षेत्र...

More Articles Like This