ग्रामीणों ने साइलो का रुकवाया काम, गेवरा प्रबंधन पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

Must Read

कोरबा। जिले के गेवरा खदान प्रभावित ग्राम मनगांव (लक्ष्मण नगर) के ग्रामीणों ने गेवरा प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मोर्चा खोलते हुए ग्राम में ही बने साइलो का काम बंद करवा दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रबंधन द्वारा बसावट प्रकिया में ध्यान नहीं दिया जा रहा है और मकानों को तोडऩे दबाव बनाया जा रहा है। इसके अलावा मूवावजा राशि जो कि 15 लाख रुपए तय थी उसे भी पूर्ण रूप से देने में आनाकानी की जा रही है। ऐसे में बुधवार को ग्रामीणों ने वार्ड के पार्षद के नेतृत्व में साइलो का काम बंद करवा कर अपनी मांगे पूरी नहीं होने तक अनिश्चितकालीन आंदोलन की बात कही है। उक्त आंदोलन की सूचना एवं मांग की प्रतिलिपि कलेक्टर और प्रबंधन को सौंपी गई है।

Loading

Latest News

बाला कॉन्सेप्ट के आधार पर बनाएं जाएंगे आंगनबाड़ी भवन, प्रधानमंत्री आवास निर्माण के कार्यों में लाएं प्रगति: सीईओ

कोरबा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग ने शनिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सहित विभिन्न निर्माण...

More Articles Like This