Tuesday, February 3, 2026

टिकट काउंटर पर ऑनलाइन पेमेंट का झमेला

Must Read

कोरबा। रेलवे ने यात्रियों के लिए आरक्षित और अनारक्षित टिकट के लिए काउंटर पर ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा दे रखी है। अब यह सुविधा उन यात्रियों के लिए तो काफी फायदेमंद साबित हो रही है, जो मोबाइल से पेमेंट करते हैं और वे परेशान हो रहे हैं, जो अभी भी इस सुविधा से दूर हैं। ऐसे लोग काउंटर पर कैश लेकर जाते हैं तो उन्हें भटकना पड़ता है। अब काउंटर पर सेवारत कर्मचारी के ऊपर निर्भर करता है कि वह कैश लेकर टिकट देगा या नहीं। चेंज की समस्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। कभी-कभी लोगों की शिकायत रहती है कि कर्मचारी बची हुई राशि वापस नहीं करते हैं। कोरबा रेलवे स्टेशन में लंबी दूरी की ट्रेनों में रिजर्वेशन कराने ऑनलाइन भुगतान की सेवा अनिवार्य कर दी है। वहीं अनारक्षित टिकट के लिए दोनों तरह की सुविधा काउंटर से मिल रही है। है। लंबी दूरी की यात्रा के लिए काउंटर से रिजर्वेशन करने वाले वे यात्री जिनके अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता है और वे कैश लेकर पहुंचते हैं, उनको राहत नहीं मिल पाती है। ऐसे यात्रियों को काउंटर पर सेवा दे रहे कर्मचारी से रिक्वेस्ट तक करनी पड़ती है। कभी-कभी तो विवाद की भी स्थिति बन जाती है।

Loading

Latest News

ग्राम पंचायत धनगांव में हुए भ्रष्टाचार की खुलेगी पोल, पूर्व सरपंच और पंचों ने 15वें वित्त की राशि में सचिव तथा करारोपरण अधिकारी पर...

कोरबा। ग्राम पंचायत धनगांव में 15 वें वित्त की राशि में भ्रष्टाचार का गंभीर मामला सामने आने के बाद...

More Articles Like This