Wednesday, February 4, 2026

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लेमरू पर बढ़ा भरोसा, हुए रिकॉर्ड 235 प्रसव, स्वास्थ्य सेवाओं के साथ प्रसव के मामले में विश्वास और भी ज्यादा

Must Read

कोरबा। अधिकांश लोग छोटी से छोटी समस्याओं या जरूरतों पर निजी अस्पतालों की ओर रुख करते हैं। डिलीवरी जैसे जीवन -मरण का सवाल होने पर लगभग अधिकांश जनसमुदाय प्राइवेट अस्पताल व निजी क्लिनिक पर जाना पसंद करते हैं। वहीं दूसरी ओर जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र की आबादी पूरी तरह से सरकारी अस्पताल व यहां के स्टॉफ पर पूर्ण रूपेण विश्वास करती है। डिलीवरी की बात हो तो यह विश्वास और भी बढ़ जाता है। डिलीवरी के संबंध में बात करें तो आंकड़े इसकी प्रत्यक्ष गवाही देते हैं। सन् 2025 में लेमरू सेक्टर में कुल 340 संस्थागत प्रसव हुए। इसमें जिला चिकित्सालय में 42 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोरबा में 3, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लेमरू में 235 तथा उपस्वास्थ्य केन्द्र में 55 सुरक्षित तथा सामान्य प्रसव कराया गया। शेष डिलीवरी अन्य जिलों के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में हुआ है। पिछले सत्र की बात करें तो सत्र 2024-25 में 8 डिलीवरी निजी अस्पतालो में कराए गए थे। सत्र 2023-24 में 12 डिलीवरी निजी संस्थाओं में सम्पादित हुए थे। निश्चित रूप से ये आंकड़े सरकारी संस्थाओं पर लेमरू क्षेत्र की जनता के विश्वास और इन संस्थाओं की विश्वस्नीयता को दर्शाता है। जहाँ की सेवाओं से लोग पूर्ण संतुष्ट हैं। इसका दूसरा पहलू सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों के प्रति स्वस्थ जागरूकता भी एक बड़ा कारण है। स्वास्थ्य विभाग से जुड़े जमीनी कार्यकर्त्ता से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज करने वाले चिकित्सक द्वारा लोगों को सरकारी संस्था के कार्यकलाप से अवगत कराना भी है। जिसके कारण हितग्राही इन केंद्रों में आ रहे हैं। यह सभी मितानिन, देवपहरी, अरसेना, नकिया की कार्यकर्ता किशोर कैवर्त, भारती यादव, सुमन सिदार, सुनीता, कांति एक्का, रितु श्रीवास तथा पीएचसी लेमरू की आरबी गौतम के लगातार प्रयासों का सुखद परिणाम है। जिससे सरकारी संस्थाओं की विश्वस्नीयता बनी हुई है।

Loading

Latest News

बांकी मोंगरा में फिर हुई लूट की नाकाम कोशिश, लघुशंका के लिए रुके व्यक्ति की बाइक को उठा कर भागा चोर।

बाँकी मोगरा:– शुक्लाखार में एक युवती को मोटर सायकल चालाक तेज रप्तार से ठोकर मार भागने की कोशिश कर...

More Articles Like This