Thursday, February 5, 2026

हत्यारे पिता पुत्र को उम्रकैद की सजा

Must Read

कोरबा। पैतृक जमीन के विवाद को लेकर हुई हत्या के मामले में न्यायालय एचके रात्रे तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश कटघोरा ने आरोपियों को उम्रकैद से दण्डित किया है। आरोपी कौशल प्रसाद तिवारी (70 वर्ष) एवं उसके पुत्र अशोक तिवारी दोनों यादव गली दर्री थाना हरदीबाजार को धारा 302/34 भा.दं.वि. के तहत दोषसिद्ध पाते हुए आजीवन सश्रम कारावास एवं 500-500 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया है। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करते हुए अतिरिक्त लोक अभियोजक कटघोरा दिलीप झा ने बताया कि 30 जुलाई 2023 को प्रात: लगभग 8 बजे आरोपीगण ने मृतक लक्ष्मीनारायण तिवारी से पैतृक जमीन को लेकर विवाद किया। विवाद के दौरान आरोपी कौशल प्रसाद तिवारी ने टंगिया से तथा अशोक तिवारी ने डंडे से मृतक के सिर पर गंभीर वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना हरदीबाजार पुलिस द्वारा हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना उपरांत अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। विचारण के दौरान न्यायालय ने साक्षियों के बयान, चिकित्सीय एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों का सूक्ष्म विश्लेषण करते हुए आरोपियों के अपराध को संदेह से परे प्रमाणित पाया। अतिरिक्त लोक अभियोजक दिलीप झा द्वारा की गई पैरवी के परिणामस्वरूप हत्या जैसे जघन्य अपराध में आरोपियों को कड़ी सजा दिलाई जा सकी, जिससे मृतक के परिजनों को न्याय मिला।

Loading

Latest News

बांकी मोंगरा में फिर हुई लूट की नाकाम कोशिश, लघुशंका के लिए रुके व्यक्ति की बाइक को उठा कर भागा चोर।

बाँकी मोगरा:– शुक्लाखार में एक युवती को मोटर सायकल चालाक तेज रप्तार से ठोकर मार भागने की कोशिश कर...

More Articles Like This