Thursday, February 5, 2026

बांकी मोंगरा में फिर हुई लूट की नाकाम कोशिश, लघुशंका के लिए रुके व्यक्ति की बाइक को उठा कर भागा चोर।

Must Read

बाँकी मोगरा:– शुक्लाखार में एक युवती को मोटर सायकल चालाक तेज रप्तार से ठोकर मार भागने की कोशिश कर जंगल मे घुस गया । गांव वालों ने उसे पकड़ कर पहले की जम कर पिटाई की फिर उसके पीछे पीछे आरहे लोगो ने बताया कि यह आदमी बाईक को चोरी कर भाग रहा था।पीछा करने के कारण यह डरके और तेज गती से भगाने लगा जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।यह ब्यक्ति चोर है जिसने मेरी बाईक को चुरा कर भाग रहा था।

तभी वहा खड़े लोगो के द्वारा डायल 112 को सूचना दी गई । त्वरित कार्यवाही करते 112 में तैनात आरक्षक क्रमांक 114 सतीष राठौर के द्वारा घटना स्थल पे पहुंच भीड़ को हटा घायल को अस्पताल व आरोपी को थाना ले आया गया।
बांकी में अभी डायल112 की वाहन दिन व रात दोनो समय मे हर इवेंट को तत्काल निपटाने की नाम कमाई बटोरने में लगी हुई है।

यह घटना की रिपोर्ट बाँकी मोगरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवरी निवासी प्रार्थी गौरव सिंह कंवर ने बाँकी मोगरा थाना पहुंच शिकायत दर्ज कराया कि, मै वाहन चालक का काम करता हूं, रोज की तरह मैं गेवरा खदान से काम कर के दोपहर 03.30 बजे अपने दोपहिया वाहन होंडा साइन क्रमांक CG12BU9741 तेंदुकोना मोहल्ला पुल के पास देवरी रोड में लघुशंका के लिए रुका था,
मैं अपनी गाड़ी को खड़ी कर चाबी निकलना भूल गया ,मेरी गलती भी है कि मैंने गाड़ी में नंबर प्लेट नही लगवाया था (जिससे कि इनको और आसानी बनते समझ आया) तभी एक मोटर सायकल में 3 लोग मेरा पीछा करते हुए आए और बात करने के बहाने से पूछने लगे कि बांकी मोंगरा का रास्ता कौन सा है और कितना दूर है, मैंने उन्हें बताया और लघुशंका करने थोड़ा आगे चला गया , उसके बाद दो लोग आगे चले गए और तीसरा धीरे से वही रुक गया और मेरे पीछे मुड़ने से पहले ही मेरा बाइक चालू कर भागने लगा।
मैं चिल्लाया व मेरे दौड़ाने और चिल्लाने की कोशिश की पर कोई फायदा नहीं हुआ जिसके बाद तुरंत मैने अपने चाचा को जो चांदनी चौक में रहते है उन्हें फोन कर घटना की जानकार दी और उसे चांदनी चौक के पास रोकने के लिए बोला जिसके बाद वो चोर चांदनी चौक पहुंचे जिसे देख मेरे चाचा ने रोकने का प्रयास किया तो उसने एक व्यक्ति को ठोकर मारते हुए भाग गया जिसके बाद इसे ग्राम वाले और मेरे चाचा दौड़ाने लगे और शुक्लाखार के पास पकड़ लिए।

पकड़ में आने के बाद चोर ने अपने पॉकेट से एक धारदार चाकू निकाल लिया और लोगों को डराने लगा जिसके बाद उसे पकड़ ग्राम वासी डायल 112 को बुला कर थाना बाँकी मोगरा ले आए और घटना की जानकार दी।

आरोपी के दो अन्य साथी घटना स्थल से ही भाग निकले जो अब तक पकड़ से दूर है।

• अन्य आरोपी कोरबा क्षेत्र के बताए जा रहे है।

• घटना समय दोपहर 03.30 बजे

आरोपी चिराग शेख पिता मुस्ताक शेख उम्र 19 साल साकिन संजय नगर कोरबा थाना कोतवाली

अपराध क्रमांक 29/26 – धारा 303(2), 3(5), 25, 27 बी एन एस

उप निरक्षक एवं वर्तमान थाना प्रभारी नंदलाल टंडन ने घटना की जानकारी लेते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया जिससे पूछताछ करने पर और ग्रामीणों के बतायानुसार घटना करना सही पाया गया।

आरोपी के कब्जे से जप्त

1 – होंडा साइन CG 12 BU 9741 कीमत लगभग 96000

2 – अपराध में प्रयुक्त धारदार चाकू

3 – 14 अलग अलग गाड़ियों की चाभियां

वर्तमान प्रभारी उप निरक्षक नंदलाल टंडन ने घटना की जानकारी आला अधिकारियों को दी जिनके दिशा निर्देश पर आरोपी चिराग शेख पिता मुस्ताक शेख 19 साल संजय नगर कोरबा थाना कोतवाली पर अपराध क्रमांक 29/26 – धारा 303(2), 3(5), 25, 27 बी एन एस पंजीबद्ध कर कार्यवाही कर माननीय न्यायालय को पेश कर दिया कहा से आरोपी को जेल दाखिल करा दिया गया।

बांकी मोगरा पुलिस उक्त घटना में सम्मिलित आरोपी के दो अन्य साथियों की पतासाजी कर रही है, जो जल्द ही पुलिस के गिरफ्त में होंगे।
कुछ दिन पहले भी कालोनी में चोरी करने वाले भी पकड़े गए थे जो कोरबा निवासी बता रहे थे।
और खदान के सामने खड़ी ट्रक में लूट करने की कोशिश करने वाले भी पुरानी बस्ती कोरबा बताए थे जिसमें 1 को जेल भेज दिया गया है ।

कोरबा के कम उम्र के अपराधियों की बढ़ती संख्या कोरबा की जनता के लिए खतरा बनते जा रहा है। कालोनी में चोरी करने वाले ने तो पुलिस से आग्रह भी किया कि फेस बुक में cctv कैमरा का फुटेज कोई डाल दिया है जिसको मेरे सभी दोस्त और रिस्तेदारों ने देख लिया कृपया उसे डिलीट करवा दीजिए।
कही कंही डिजिटल मीडिया सोसल मीडिया भी बहुत कार्य कर लेती

है।

 

Loading

Latest News

हत्यारे पिता पुत्र को उम्रकैद की सजा

कोरबा। पैतृक जमीन के विवाद को लेकर हुई हत्या के मामले में न्यायालय एचके रात्रे तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश...

More Articles Like This