Sunday, February 8, 2026

कमजोर विद्यार्थियों पर विभाग का विशेष फोकस, अतिरिक्त कक्षा लगाने के निर्देश, बोर्ड परीक्षा की तिथि नजदीक

Must Read

कोरबा। बोर्ड परीक्षा की तिथि नजदीक आते ही जिले में शिक्षा विभाग पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में प्री-बोर्ड परीक्षा के परिणामों की समीक्षा को लेकर व्यापक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विभिन्न शासकीय व अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्य तथा विषय शिक्षक उपस्थित रहे। बैठक में कक्षा 10वीं और 12वीं के प्री-बोर्ड परीक्षा परिणामों का विस्तार से विश्लेषण किया गया। अधिकारियों ने विद्यालयवार और विषयवार प्रदर्शन की
समीक्षा करते हुए उन विषयों को चिन्हित किया, जिनमें विद्यार्थियों का परिणाम अपेक्षाकृत कमजोर रहा है। ऐसे विषयों में सुधार के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। जिला शिक्षा अधिकारी ने बैठक में कहा कि प्री-बोर्ड परीक्षा विद्यार्थियों की वास्तविक तैयारी का आंकलन करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके माध्यम से कमजोर छात्रों की पहचान कर समय रहते उनकी कमियों को दूर किया जा सकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष मार्गदर्शन कक्षाएं, अतिरिक्त रिवीजन पीरियड, मॉडल प्रश्न पत्रों का अभ्यास तथा डाउट क्लियरिंग सेशन अनिवार्य रूप से आयोजित किए जाएं। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि बोर्ड परीक्षा तक विद्यालयों में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। शिक्षकों को निर्देश दिए गए कि वे विद्यार्थियों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें और अभिभावकों को भी बच्चों की प्रगति से अवगत कराएं, ताकि घर और स्कूल दोनों स्तर पर सहयोग मिल सके। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कोरबा जिले का लक्ष्य इस वर्ष बोर्ड परीक्षा परिणाम में गुणवत्ता के साथ सुधार लाना है। इसके लिए सभी विद्यालयों को समान रूप से जिम्मेदारी निभानी होगी। बैठक के में अंत में यह भरोसा दिलाया गया कि बोर्ड परीक्षा से पूर्व सभी आवश्यक शैक्षणिक व प्रशासनिक तैयारियां समय पर पूर्ण कर ली जाएंगी, ताकि जिले के विद्यार्थी आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में सम्मिलित होकर बेहतर प्रदर्शन कर सकें। समीक्षा बैठक में जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग, जिला शिक्षा अधिकारी तामेश्वर उपाध्याय, स्कूलों के प्राचार्य शामिल हुए।

Loading

Latest News

विधानसभा स्‍तरीय मनरेगा बचाओ रैली एवं आमसभा कार्यक्रम आयोजित, मनरेगा के कानून को कमजोर कर मोदी सरकार ने देश के करोड़ो मजदूरों के हितों...

कोरबा। मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत् तुमान में विधानसभा स्‍तरीय मनरेगा बचाओ रैली एवं आमसभा कार्यक्रम आयोजित किया...

More Articles Like This