कोरबा। युवक ने साथियों के साथ घर में घुसकर कुछ लोगों से मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने जुर्म दर्ज कर विवेचना शुरू की है। बालको थानांतर्गत बेलगरी बस्ती में राजू उरांव रहता है। उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि संतोष विश्वकर्मा आए दिन जान से मारने की धमकी देते आ रहा था। वह दरवाजे पर बाइक खड़ी कर देता था। जिससे मना करने पर गाली गलौच करता था। प्रतिदिन की तरह शुक्रवार की देर शाम राजू उरांव अपने कुछ दोस्तों के साथ घर में मौजूद था। इसी दौरान संतोष विश्वकर्मा अपने कुछ साथियों के साथ पहुंचा। उसने घर में घुसकर राजू और उसके साथियों से मारपीट कर दी। घटना में राजू और उसके दोस्तों को चोटें आई। मामले में पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है।
![]()




























