Tuesday, February 10, 2026

सड़क पार कर रहे भालू को वाहन ने मारी टक्कर, पोस्टमार्टम के बाद कोसाबाड़ी डिपो में किया गया अंतिम संस्कार

Must Read

कोरबा। उरगा-पत्थलगांव नेशनल हाईवे सड़क को पार कर रहे भालू को वाहन ने टक्कर मार दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद कोसाबाड़ी डिपो में अंतिम संस्कार किया गया। उरगा से पत्थलगांव नेशनल हाईवे का निर्माण अभी चल रहा है। इसी मार्ग पर सरदुकला के पास भालू रात 8 बजे सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान भारी वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। रेंजर मृत्युंजय शर्मा के साथ ही वन विभाग की टीम पशु चिकित्सक डॉ. अंकित शुक्ला के साथ मौके पर पहुंची। पशु चिकित्सक ने जांच के बाद भालू को मृत घोषित कर दिया। भालू केशव को कोसाबाड़ी डिपो लाया गया, जहां डीएफओ प्रेमलता यादव, एसडीओ एसके सोनी की उपस्थिति में पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि अभी भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत हाईवे और धरमजयगढ़ रेलवे लाइन का निर्माण चल रहा है। इसकी वजह से यहां पर दुर्घटना होती रहती है। सड़क के दोनों ओर प्रकाश की व्यवस्था की जाए। उन्होंने सड़क पार करने के लिए ओवरब्रिज या अंडरब्रिज निर्माण की मांग भी की है।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This