Wednesday, February 11, 2026

कुसमुंडा बायपास मार्ग पर भारी वाहन चलाने की तैयारी ! रातों रात बन रही पुल, पुलिया और सड़क

Must Read

कोरबा। जिले के कुसमुंडा क्षेत्र में आम लोग आवाजाही के लिए आज भी जद्दोजहद कर रहे हैं। एक ओर जहां बीते 5 साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी फोर लेन का कार्य अधूरा है, वहीं इमलीछापर चौक भी अधूरे ओवरब्रिज की वजह से अव्यवस्थित है। आदर्श नगर और थाना चौक की ओर से विकास नगर होते हुए कोरबा और बांकी मोगरा की जाने के लिए एक मात्र मुख्य मार्ग इमली छापर चौक ही है, जिसमें कोयला लोड भारी वाहन की बड़ी आवाजाही रहती है। यहां बना रेल्वे फाटक भी कुछ मिनटों के लिए खुल कर घंटों बंद ही रहता है। ऐसे में खदान, ऑफिस, ड्यूटी, स्कूल, अस्पताल, रेल्वे स्टेशन, बैंक, दुकान, मार्केट, थाना इत्यादि रोजमर्रा की काम में आने जाने वाले हजारों लोग कुचेना मोड से लक्ष्मण नाला, बायपास मार्ग पर आवाजाही करते हैं। यहां भी आवागमन का भारी दबाव रहता है। लगभग एक किलोमीटर के इस मार्ग पर कई अंधे मोड और सकरे पुल हैं, जिस वजह से आए दिन छोटे बड़े हादसे होते ही रहते है। अब इस मार्ग पर बड़े भारी वाहनों के चलाने की खबर सामने आ रही है, जिसके लिए लक्ष्मण नाला में रात के अंधेरे में गुप चुप तरीके से पुल, पुलिया और सड़क भी बनाया जा रहा है। कुछ स्थानों पर यह कार्य पूर्ण हो चुका है। दरअसल शांति नगर के पीछे गेवरा, दीपका और सुराकछार रेल लाइन के ठीक मध्य खाली पड़े भू भाग में कोल वाशरी बनाने की जानकारी निकल कर सामने आ रही है। जहां पर बड़े पैमाने में कोयला डंप किया जाएगा। ये कोयला कुसमुंडा और गेवरा खदान से लाया जाएगा। ऐसे में यहां कोयला पहुंचाने के लिए बायपास मार्ग ही एक मात्र मार्ग है, जिसमें भारी वाहन चलाए जाएंगे। यह मार्ग लक्ष्मण नाला से ही होकर गुजरेगा। जानकर बताते है कि निजी कंपनी द्वारा कई वर्ष पूर्व ही इस पर कार्य शुरू कर दिया गया था, परंतु राजनीतिक उठा पटक की वजह से कार्य आगे नहीं बढ़ रहा था, परंतु जिस तरह से एक बार फिर काम शुरू हुआ है। अगर बातों में सच्चाई है तो निश्चित रूप से आम लोगों को बड़ी भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। भारी वाहनों के चलने से हर समय बड़े हादसे का भय बना रहेगा। कूचेना बायपास मार्ग में भारी वाहन चलने की खबर मात्र से आमजनों में चिंता के साथ साथ आक्रोश भी है।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This