Thursday, February 12, 2026

श्री बजरंग बली होंगे धीरेन्द्र शास्त्री जी के सान्निध्य में दिव्य श्री हनुमंत कथा के आयोजक, सफाई कर्मी निभाएंगे मुख्य यजमान की जिम्मेदारी

Must Read

कोरबा। अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक, हनुमान जी के भक्त और संत धीरेन्द्र शास्त्री के सान्निध्य में होने जा रहे दिव्य श्री हनुमंत कथा की रूपरेखा तैयार करने बुधवार को एक बैठक रखी गई। आयोजन को लेकर समाजसेवी राणा मुखर्जी ने बताया कि श्री राम जी के भक्त बजरंग बली ही इस कार्यक्रम के आयोजक होंगे। एक विशेष बात यह कि कोरबा के सफाई कर्मी कथा आयोजन में मुख्य यजमान की भूमिका निभाएंगे। कथा का शुभारंभ 28 मार्च को होगा और इसके पूर्व 27 को 21 हजार माताओं बहनों के साथ भव्य कलश यात्रा निकालने का संकल्प लिया गया है।
बैठक जश्न रिसॉर्ट में शाम 4 बजे आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंच पर उपस्थित रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संभागीय सर संघचालक एवं विद्या भारती (मध्य क्षेत्र) के उपाध्यक्ष जुड़ावन सिंह ठाकुर ने कहा कि भगवान श्रीराम के भक्त को कैसा होना चाहिए, जिस प्रकार से हनुमान ने इस ज्ञान से परिचित कराया, बजरंग बली के अनन्य भक्त धीरेंद्र शास्त्री, हिंदू धर्म ध्वज वाहक की भूमिका में भारतवर्ष और सारे विश्व को अपनी वाणी से सिखा रहे हैं। राम से बड़ा राम का नाम है, उसी प्रकार हम से बड़ा हमारा संगठन है। हम सब एक ही विचारधारा के यात्री हैं, बस संगठन के माध्यम से हम सभी के बीच एक व्यापक समन्वय की आवश्यकता है। धीरेंद्र शास्त्री के श्रीमुख से कोरबा में 28 मार्च से 1 अप्रैल के मध्य आयोजित होने जा रही दिव्य श्री हनुमंत कथा का भी यही उद्देश्य है। समाजसेवी सुबोध सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने पूरे जिलेवासियों का सहयोग अपेक्षित है। किसी के पास समय तो कोई आर्थिक सहयोग और कोई अपने अनुभवों के रुप में अपनी सहभागिता प्रदान करेगा। इस अवसर पर मंच पर उपस्थित रहे प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों में नगर निगम कोरबा के सभापति नूतन सिंह ठाकुर, ऋतु चौरसिया, सुबोध सिंह शिव कश्यप, विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष गौरव मोदी समेत अन्य ने सुझाव प्रदान किया।
कार्यक्रम के आयोजक श्री हनुमान जी नियुक्त किए गए हैं। संयोजक अमरजीत सिंह, सचिव के रूप में डॉ पवन सिंह, कोर टीम के सदस्यों में ऋषभ केशरवानी, तपिश, रवि गिडवानी, नवल गुप्ता, ऋषभ शुक्ला शामिल हैं। भारत मां की रसोई सतत व निर्बाध संचालित रहे, इसकी जिम्मेदारी समाजसेवी प्रेम मदान ने ग्रहण की।नूतन सिंह ठाकुर ने कहा कि कोरबा में श्री हनुमान जी का दिव्य दरबार सजने जा रहा है। मैं यही कहना चाहता हूं कि इस आयोजन में जो भी सबसे कठिन दायित्व होगा, वह मुझे सौंपा जाए। जैसा कि बजट संभावित है, 2 करोड़ 80 लाख। इसके लिए हमें केवल एक लाख धर्म परायण भक्तों को जोड़ना है और प्रत्येक से केवल 280 रुपए का सहयोग प्राप्त करना है। राणा मुखर्जी ने बताया कि दिव्य श्री हनुमंत कथा के लिए 28 मार्च से 1 अप्रैल तक की समय सारणी तय की गई है। इस पूरे कार्यक्रम के लिए लगभग 2.80 करोड़ तक का बजट संभावित है। वरिष्ठ पत्रकार एवं कमला नेहरू महाविद्यालय समिति के अध्यक्ष किशोर शर्मा ने कहा कि कोरबा में होने वाले इस भव्य और ऐतिहासिक आयोजन में जिले के प्रत्येक धर्म परायण व्यक्ति के लिए सहयोग के रास्ते खुले होने चाहिए। फिर चाहे कोई बड़ी राशि की बात हो या एक आम आदमी, अपनी क्षमता के अनुसार भक्तिभाव से कोई भी सहयोग राशि दे सके, ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए। इसके लिए क्यू आर कोड भी जारी किया जा सकता है।
पूर्व पार्षद एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री वैशाली रत्नपारखी ने अपना दायित्व घोषित करते हुए कहा कि महिलाओं से सम्बन्धित संपूर्ण व्यवस्था के निर्वहन में हर संभव सहयोग के लिए प्रयास करेंगी।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This