Thursday, February 12, 2026

महिला शक्ति के संग बजट संवाद, गूंजा विकसित भारत का संकल्प, केंद्रीय बजट पर भाजपा महिला मोर्चा का भव्य संवाद

Must Read

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला कोरबा द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष माननीय गोपाल मोदी जी की अध्यक्षता में मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में केंद्रीय बजट 2026-27 पर महिला संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। वही कार्यक्रम की मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग सदस्य श्रीमती सरला कोसरिया रहीं, जिन्होंने बजट के प्रमुख प्रावधानों, विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी घोषणाओं पर विस्तार से चर्चा करते उपस्थित जन समूह को संबोधित की। वही कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री सुश्री ऋतु चौरसिया, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, श्रीमती अशोक बाई कंवर अध्यक्ष जनपद पंचायत करतला, श्रीमती सोनी कुमारी झा अध्यक्ष नगर पालिका बाकीमोगरा सहित अनेक जनप्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति रही। वही बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुईं।

विकसित भारत के संकल्प का बजट: गोपाल मोदी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह बजट मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित किए बिना विकसित भारत की कल्पना अधूरी है, इसलिए छात्राओं, बहनों और माताओं को आत्मनिर्भर बनाने वाले प्रावधान इस बजट की सबसे बड़ी विशेषता हैं। उन्होंने बताया कि लगभग 53.5 लाख करोड़ रुपये के इस बजट में रक्षा के लिए 7.84 लाख करोड़, इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए करीब 6 लाख करोड़, ग्रामीण विकास के लिए 2.5 लाख करोड़, शिक्षा के लिए 1.40 लाख करोड़ और स्वास्थ्य के लिए 1 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। साथ ही आयकर में 12 लाख रुपये तक की छूट को मध्यम वर्ग के लिए बड़ी राहत बताया।

महिलाओं की भागीदारी ही राष्ट्र की ताकत: श्रीमती सरला कोसरिया

मुख्य अतिथि श्रीमती सरला कोसरिया ने कहा कि आज महिलाएं पंच, सरपंच, जनपद और जिला पंचायत सदस्य बनकर नेतृत्व कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं को राष्ट्र की रीढ़ मानती है और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएं महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए समर्पित हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में चल रही निशुल्क शिक्षा, गणवेश, भोजन और सरस्वती साइकिल जैसी योजनाओं की सराहना की।

योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान: श्रीमती संजू देवी राजपूत

महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लगातार जनकल्याणकारी योजनाएं लागू हो रही हैं। इन योजनाओं को हर वार्ड, हर मोहल्ले और हर घर तक पहुंचाने में महिला मोर्चा की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। वही कार्यक्रम में कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, जिला महामंत्री संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष रेणुका राठिया, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार, जिला अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा डॉ. विजय राठौर, समाज सेविका सुधा झा, वैशाली रत्नपारखी, योगेश मिश्रा, नीरज ठाकुर, कमल सिंह, अनिल वस्त्रकर सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This