Sunday, February 15, 2026

हाथियों ने तोड़े मकान, ग्रामीण हुए बेघर, रात में खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर

Must Read

कोरबा। वन मंडल कटघोरा के जटगा रेंज में धोबीबारी के ग्रामीण रात में खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। हाथियों ने मिट्टी के मकानों को पूरी तरह तोड़ दिया है। जटगा रेंज के ग्राम पंचायत कटोरी नगोई के आश्रित गांव धोबीबारी में पंडों जनजाति के आदिवासी रहते हैं। यहां 48 हाथी लंबे समय से घूम रहे हैं। हाथियों ने बस्ती के मकान तोड़ा और राशन खा गए। बर्तनों को भी तोड़ दिया। सुंदर सिंह पंडों ने बताया कि हाथियों की निगरानी के लिए यहां कोई नहीं पहुंचता है। इसकी वजह से रतजगा करना पड़ रहा है। यहां करीब 10 परिवार रहते हैं। उनका मकान भी 200 से 300 मीटर की दूरी पर है। ग्रामीणों का कहना है कि हाथी कभी भी आ सकते हैं, इस वजह से रात में बच्चों को सुरक्षित स्थान पर ले जाते हैं। दिन में फिर लौट आते हैं। आस-पास कोई पक्का मकान भी नहीं है, जहां रुक सकें।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This