Sunday, February 15, 2026

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

Must Read

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी। परीक्षा के सफल और व्यवस्थित संचालन के लिए छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षा केंद्रों पर घंटी बजाने के नियम और समय सारिणी निर्धारित कर दी है। परीक्षा के दौरान कुल 8 बार घंटियां बजाई जाएंगी, जिसका पालन करना परीक्षार्थियों और पर्यवेक्षकों के लिए अनिवार्य होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 8.30 बजे पहली घंटी बजते ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद 9.05 बजे उत्तरपुस्तिका वितरण, 9.10 बजे प्रश्नपत्र वितरण और 9.15 बजे परीक्षा प्रारंभ होने की अंतिम सूचना के लिए घंटी बजेगी। परीक्षा के दौरान समय की जानकारी देने के लिए एक घंटा होने पर 10.15 बजे और दूसरा घंटा होने पर 11.15 बजे घंटियां बजाई जाएंगी। परीक्षा समाप्त होने से 5 मिनट पूर्व 12.10 बजे वार्निंग बेल 12.15 बजे परीक्षा समाप्त होने पर लंबी घंटी बजेगी। बता दें कि पिछले वर्ष परीक्षा के दौरान कई तरह की गड़बड़ी की शिकायतें मिली थीं, इस वजह से इस बार नियम सख्त किए गए हैं। नियमों के तहत परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के आधार पर परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले केंद्र में पहुंचना होगा। विशेष परिस्थितियों में देरी से आने वाले छात्रों को सुबह 9.45 बजे तक ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी, लेकिन उन्हें किसी भी स्थिति में अतिरिक्त समय नहीं मिलेगा। मंडल ने इस बार सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए केवल 10 वर्ष से अधिक शैक्षणिक अनुभव वाले माध्यमिक एवं प्राथमिक शिक्षकों को ही पर्यवेक्षक नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, आपात स्थिति के लिए रिजर्व पर्यवेक्षकों की भी व्यवस्था की गई है। दिव्यांग परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए उनकी बैठक व्यवस्था ग्राउंड फ्लोर पर करने और संक्रामक रोगों से ग्रसित छात्रों के लिए अलग कक्ष आवंटित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Loading

Latest News

नि:शुल्क आर्थोपेडिक परामर्श एवं निदान शिविर 21 को

कोरबा। भारतीय जैन संगठन (बीजेएस) कोरबा, एम जे एम हॉस्पिटल एवं शेल्बी हॉस्पिटल अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में कन्हैयालाल...

More Articles Like This