Wednesday, February 18, 2026

चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Must Read

कोरबा। कटघोरा- अंबिकापुर नेशनल हाइवे में उस समय बड़ी अनहोनी टल गईर्, जब चलती कार से अचानक आग की लपटें निकलने लगी। किसी तरह चालक ने कार से कूद कर अपनी जान बचाई। यह कार अनियंत्रित होने के बाद थोड़ी दूर पेड़ से टकराने के बाद रूक गई। डॉयल 112 की टीम मौके पर पहुंची, तब तक मामूली रूप से झुलसा चालक दोपहिया में लिफ्ट लेकर रवाना हो चुका था।
घटना रविवार देर शाम की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सरगुजा जिले के उदयपुर में रहने वाला एक युवक स्विफ्ट कार में सवार होकर बिलासपुर की ओर जा रहा था। वह कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाइवे में कापा नवापारा के समीप पहुंचा था। इसी दौरान उसकी नजर कार से निकल रही धुएं पर पड़ी। वह कुछ समझ पाता, इससे पहले ही अचानक कार में आग लग गई। यह आग तेजी से कार को अपनी चपेट में ले रही थी। जिससे चालक को कुछ नही सूझा। उसने अपनी जान बचाने कार से छलांग लगा दी। कार लहराते हुए थोड़ी दूर जाने के बाद सड़क किनारे एक पेड़ से टकराने के बाद रूक गई। घटना में चालक मामूली रूप से आग की चपेट में आ चुका था। कार में लगी आग व चालक की हालत देख राहगीर मौके पर ही रूक गए। घायल चालक को मदद पहुंचाने डॉयल 112 को सूचना दी गई। जब तक डॉयल 112 की टीम मौके पर पहुंचती, कार चालक दोपहिया में लिफ्ट लेकर मौके से रवाना हो चुका था।

Loading

Latest News

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को होगा

कोरबा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 22 फरवरी को प्रातः...

More Articles Like This