Saturday, February 21, 2026

यौन उत्पीड़न के मामले में कृषि मंडी अधिकारी गया जेल, पुलिस ने आरोपी अफसर को घरघोड़ा से किया गिरफ्तार

Must Read

कोरबा। कटघोरा के तत्कालिक कृषि मंडी अधिकारी के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में कार्रवाई की गई है। अफसर शादी का झांसा देकर पीड़ित का दैहिक शोषण करते आ रहा था। दोनों का रिश्ता तय होने वाला था। इस बीच अचानक अफसर ने दूरी बढ़ा ली। उसने पीड़िता के दबाव बनाने पर धमकी देना शुरू कर दिया। मामले में पुलिस जुर्म दर्ज करते हुए आरोपी अफसर को घरघोड़ा से गिरफ्तार कर ले आई। उसे वैधानिक कार्रवाई उपरांत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। बताया जा रहा है कि कटघोरा में कृषि मंडी अधिकारी के पद पर राहुल साहू पदस्थ था। उसने पीड़िता को प्रेम जाल में फांस लिया। वह करीब एक साल तक शादी का झांसा देकर पीड़िता का दैहिक शोषण करता रहा। पीड़िता जब भी शादी की बात करती, वह आश्वासन देकर टाल देता था। लगातार दबाव के बाद उसने जल्द ही शादी की बात भी कही थी, लेकिन अचानक उसने पीड़िता से दूरी बनाना शुरू कर दिया। हद तो तब हो गई, जब अफसर ने मोबाइल ही बंद कर लिया। पीड़िता संपर्क करने का प्रयास करती रही, लेकिन सफलता नही मिली। किसी तरह पीड़िता का संपर्क अफसर से हुआ। उसने शादी से इंकार करते हुए पीड़िता को ही धमकाना शुरू कर दिया। आखिरकार पीड़िता ने थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज करा दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए। उनके निर्देश एएसपी नीतिश ठाकुर व एसडीओपी विजय सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने जुर्म दर्ज कर लिया। साथ ही थाना प्रभारी श्री तिवारी ने आरोपी अफसर की गिरफ्तारी के लिए एसआई राजेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर दी। पुलिस को पतासाजी के दौरान अफसर के रायगढ़ जिले के घरघोड़ा मे पदस्थ होने की जानकारी मिली। टीम ने घरघोड़ा पहुंचकर आरोपी अफसर को गिरफ्तार कर लिया। उसे कटघोरा लाने के बाद वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Loading

Latest News

कोरबी व झिनपुरी में आंगनबाड़ी निर्माण गुणवत्ताहीन पाए जाने पर एसडीओ, सब इंजीनियर, सचिव सहित सरपंच को नोटिस जारी करने के निर्देश

कोरबा। जिला पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश कुमार नाग ने शुक्रवार को जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत...

More Articles Like This