Saturday, February 21, 2026

कुसमुंडा खदान का निदेशक ने किया निरीक्षण,खनन कार्यों की समीक्षा कर दिए निर्देश

Must Read

कोरबा। वित्तीय वर्ष समाप्ति से पहले कोयला उत्पादन लक्ष्य को हासिल करने की कवायद में एसईसीएल प्रबंधन जुटा हुआ है। एसईसीएल के आला अधिकारी खदानों का जायजा ले रहे हैं। इस कड़ी में निदेशक (तकनीकी) संचालन एन फ्रैंकलिन जयकुमार ने कुसमुंडा ओसीपी में खनन कार्यों और अवसंरचना की प्रगति की समीक्षा की। निदेशक ने कुसमुंडा ओसीपी का दौरा किया और सभी विभागाध्यक्षों (एचओडी) के साथ व्यापक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में अवसंरचना विकास पहलों, प्रमुख परिचालन चुनौतियों और कार्यों के समय पर निष्पादन को सुनिश्चित करने के लिए कार्य-रणनीतियों पर ध्यान केंद्रित किया गया। खदान के दौरे के दौरान उन्होंने विभागीय खनन क्षेत्र, गोदावरी क्षेत्र और नीलकंठ क्षेत्र का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने चल रहे खनन कार्यों, सुरक्षा प्रथाओं और गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की। परिचालन दक्षता और सुरक्षा अनुपालन के उच्चतम मानकों को बनाए रखने पर जोर दिया गया। उन्होंने विश्राम व पुनर्वास स्थल और टीएसआर शिविर का भी दौरा किया। मौजूदा स्थितियों का आंकलन किया और सुविधाओं को बढ़ाने और समग्र जीवन स्थितियों में सुधार के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए।

Loading

Latest News

बीएनआई बिलिनेयर्स का 22 फरवरी को मनाया जाएगा पहला वर्षगांठ

कोरबा। बीएनआई बिलिनेयर्स कोरबा का 22 फरवरी को जश्न रिसॉर्ट में पहला वर्षगांठ मनाया जाएगा। कोरबा का यह पहला...

More Articles Like This