कोरबा। बीएनआई बिलिनेयर्स कोरबा का 22 फरवरी को जश्न रिसॉर्ट में पहला वर्षगांठ मनाया जाएगा। कोरबा का यह पहला व्यापारिक सम्मेलन होगा। 500 से अधिक व्यवसाय मालिक सहयोग करने और कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। कार्यक्रम के दौरान आयोजित पुरस्कार समारोह में बीएनआई का परिचय, नृत्य और नाटक शामिल होंगे। उक्त जानकारी प्रेस वार्ता के दौरान प्रतीक जैन अध्यक्ष बीएनआई, डॉ दिनेश सोनी, अंशु अग्रवाल सहित अन्य ने दी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम दोपहर 2 बजे शुरू होगा। नेटवर्किंग सत्र दोपहर 3 बजे से आयोजित किया जाएगा। बिजनेस कॉन्क्लेव शाम 5 बजे और सांस्कृतिक कार्यक्रम
शाम 6 बजे शुरू होगा। डॉ. किरणपाल चावला द्वारा बीएनआई ब्रीफिंग शाम 6:30 बजे शुरू होगा। टाइटल स्पॉन्सर्स प्रेजेंटेशन विक्रम अग्रवाल व सागर मखीजा द्वारा
शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। मुख्य वक्ता राजेश बैसिया द्वारा शाम 7:30 बजे से वक्तव्य दिया जाएगा। विशेष अतिथि भाषण एवं पुरस्कार रात 8:00 बजे शुरू होगा, अन्य प्रायोजक प्रस्तुति रात 8:30 बजे और शेष पुरस्कार वितरण और रात्रिभोज का प्रारंभ रात 8:50 बजे शुरू होगा। धन्यवाद प्रस्ताव उपरांत रात 9:00 बजे रॉक बैंड शुरू होगा।
![]()

