Sunday, February 22, 2026

पति के हमले में घायल हुई पत्नी की मौत

Must Read

कोरबा। चरित्र शंका के कारण घरेलू विवाद पर कमरा बंद करके पति द्वारा चापड़ से किए गए हमले से घायल पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने हत्या के केस में आरोपी पति को गिरफ्तार कर चुकी है। घटना 14 फरवरी दोपहर सिटी कोतवाली अंतर्गत सीतामणी वैष्णो दरबार के पास बस्ती में हुई थी। जहां रहने वाला रामेश्वर साहू अपनी पत्नी सुनिता उर्फ सुक्रिता पर चरित्र शंका करता था। इस वजह से दंपती के बीच घरेलू विवाद होता रहता था। रामेश्वर काम नहीं करता था, इसलिए पत्नी सुनिता काम करती थी। घटना के दिन रामेश्वर ने पत्नी से पैसे की मांग की, उसके नहीं देने पर चरित्र शंका की बात पर उनके बीच विवाद हुआ। इस दौरान – कमरे को अंदर से बंद करके रामेश्वर ने पत्नी पर चापड़ से कई हमले किए। चीख-पुकार सुनकर – बचाने के लिए रामेश्वर की बहन – निर्मला व मां सावन बाई वहां पहुंची – तो उसने उनपर भी चापड़ से हमला – किया। घटना में सुनिता गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

Loading

Latest News

10 वीं बोर्ड के 12200 परीक्षार्थियों ने लिखा हिंदी का पर्चा

कोरबा। बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन शनिवार को 10वीं में हिन्दी विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा जिले के 98...

More Articles Like This