Tuesday, February 24, 2026

लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जूनियर क्लब में बाहरी खिलाड़ियों के प्रवेश पर पाबंदी, अब केवल कर्मी व उनके परिवारजन उठा सकेंगे सुविधा

Must Read

कोरबा। सीएसईबी कोरबा पूर्व स्थित जूनियर क्लब में बाहरी खिलाड़ियों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है। समिति ने लगातार मिल रही शिकायतों को लेकर यह निर्णय लिया है। जूनियर क्लब की सुविधा अब केवल कर्मी व उनके परिवारजन ही उठा सकेंगे। विद्युत कर्मचारी व उनके परिवारजनों के खेल सुविधाओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों व अन्य पारिवारिक कार्यों लिए सीएसईबी कोरबा पूर्व आवासीय परिसर में जूनियर क्लब का निर्माण किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कम्पनी के अधीनस्थ जनरेशन, डिस्ट्रीब्यूशन और ट्रांसमिशन के सभी तृतीय व चतुर्थ कर्मचारियों जो कि डीएसपीएम संयंत्र के आवासीय परिसर में निवासरत हैं तथा उनके परिवारजनों के सभी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेल सुविधाओं (बैडमिंटन कोर्ट) सहित अन्य खेलों के लिए प्रबंधन द्वारा जूनियर क्लब का निर्माण किया गया है। जिसका संचालन श्रम कल्याण समिति डीएसपीएम ताप विद्युत गृह द्वारा किया जाता है। समिति की ओर से बताया गया है कि कुछ वर्षों से जूनियर क्लब के बैडमिंटन हॉल में सुबह व शाम के समय बाहरी व्यक्ति और खिलाड़ियों द्वारा बैडमिंटन खेला जाता है। समिति को लगातार शिकायत मिल रही थी कि बाहरी खिलाड़ियों द्वारा विद्युत कर्मचारी व उनके परिवारजनों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। जिसकी लिखित शिकायत रामपुर थाने में भी की जा चुकी है। समिति के द्वारा बाहरी खिलाड़ियों से किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाता है, जबकि प्रबंधन द्वारा जूनियर क्लब का विद्युत शुल्क व साफ सफाई का भुगतान किया जाता है। डीएसपीएम के सिविल सुधार संभाग द्वारा नियमित रूप से जूनियर क्लब की साफ सफाई व रखरखाव का कार्य किया जाता है। सांस्कृतिक व अन्य कार्यक्रमों के पश्चात समिति के द्वारा ही क्लब की साफ सफाई कराई जाती है। चोरी व अन्य अप्रिय घटनाओं को रोकने सुरक्षा के दृष्टिकोण से समिति द्वारा समय पर क्लब को बंद किया जाता है। क्लब में बैडमिंटन खेलने का समय निर्धारित है। बाहरी खिलाड़ियों के द्वारा समिति द्वारा नियुक्त चौकीदार को समय बेसमय बैडमिंटन खेलने के लिए बैडमिंटन हॉल को खोलने के लिए दबाव बनाया जाता है। मना करने पर उनसे अभद्र व्यवहार किया जाता है। जिसकी शिकायत चौकीदार द्वारा समिति को की जा चुकी है। बार बार मिल रही शिकायतों को देखते हुए समिति द्वारा निर्णय लिया गया है कि जूनियर क्लब में बाहरी व्यक्तियों, खिलाड़ियों का प्रवेश निषेध होगा।गोवर्धन सिदार सचिव श्रम कल्याण समिति डीएसपीएम का कहना है कि जूनियर क्लब का संचालन श्रम कल्याण समिति डीएसपीएम ताप विद्युत गृह द्वारा किया जाता है। लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए जूनियर क्लब में बाहरी खिलाड़ियों के प्रवेश को प्रतिबंधित किया गया है।

Loading

Latest News

राशन दुकानों में भंडारण-वितरण की समीक्षा करने एसडीएम को दिए निर्देश, राशन दुकानों में खाद्यान्न का भंडारण और वितरण सुनिश्चित कराएंः कलेक्टर

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाजों की समीक्षा की।उन्होंने फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन...

More Articles Like This