Wednesday, February 25, 2026

कोयला लोड ट्रेलर और सीमेंट से भरे ट्रक में जोरदार भिड़ंत, वाहनों में लगी आग, ट्रक ड्राइवर जिंदा जला

Must Read

कोरबा। मंगलवार सुबह नेशनल हाईवे पर कोयले से लदे ट्रेलर और सीमेंट से भरे ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में ट्रक ड्राइवर की केबिन में फंसने से जिंदा जलकर मौत हो गई।
घटना मोरगा पुलिस चौकी क्षेत्र के केंदई झरना के पास की है। जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ। कोयला लोड ट्रेलर कोरबा और सीमेंट से भरी ट्रक अंबिकापुर की तरफ से आ रही थी।दोनों वाहनों की रफ्तार तेज थी। मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कोयला लदे ट्रेलर का चालक वाहन से कूदकर बाहर निकल गया। सीमेंट वाहन का चालक केबिन में फंस गया। आग तेजी से फैल गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मोरगा चौकी प्रभारी मंगतूराम मरकाम स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल वाहन कटघोरा से पहुंचती इसलिए घटनास्थल तक पहुंचने में कई घंटे लग गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह राष्ट्रीय राजमार्ग है। यहां अक्सर सड़क हादसे होते रहते हैं। लोगों ने मांग की है कि मोरगा चौकी या टोल नाका पर दमकल वाहन की स्थायी व्यवस्था की जाए, ताकि आपात स्थिति में तुरंत राहत मिल सके। हादसे वाली जगह से कुछ दूरी पर एक अन्य वाहन खराब हालत में सड़क पर खड़ा था। इससे आवाजाही प्रभावित हो रही थी। राहत की बात रही कि वह वाहन आग की चपेट में नहीं आया। वाहन मालिक को घटना की सूचना दे दी गई है। मामले की जांच जारी है।

Loading

Latest News

राशन दुकानों में भंडारण-वितरण की समीक्षा करने एसडीएम को दिए निर्देश, राशन दुकानों में खाद्यान्न का भंडारण और वितरण सुनिश्चित कराएंः कलेक्टर

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाजों की समीक्षा की।उन्होंने फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन...

More Articles Like This