कोरबा। कटघोरा थाना क्षेत्र के सुतर्रा-कसनिया मार्ग पर राइस मिल के सामने बुधवार की दोपहर लगभग 12 बजे वाहन को ओवरटेक करते समय बाइक पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गई। पेड़ से टकराने के बाद बाइक के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। राहगीरों की सूचना पर कटघोरा थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस मृतक की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। सड़क हादसे के दूसरे दिन भी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
![]()

