Sunday, March 1, 2026

कोयला लोड ट्रेलर पलटा, चालक घायल

Must Read

कोरबा। कुसमुंडा से कोयला लेकर कोरबा की ओर जा रही ट्रेलर अनियंत्रित होकर बीच सड़क में पलट गई। जिससे वाहन में लदा कोयला सड़क पर बिखर गया। बरमपुर मोड पर शनिवार की सुबह कोयला लोड ट्रेलर सीजी 11 ए क्यू 7303 अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रेलर कुसमुंडा की ओर से कोरबा जा रही थी। हादसे में चालक को मामूली चोट आई है द्य बताया जा रहा है कि जिस वक्त ये हादसा हुआ सड़क पर लोगों की आवाजाही नहीं थी,अन्यथा बड़ी अनहोनी हो सकती थी। कोरबा कुसमुंडा मार्ग अंतर्गत बनने वाले फोर लेन का काम अभी तक अधूरा है। बरमपुर मोड के पास ही नहर पर पुल बनना था जो अटका पड़ा हुआ है, वहीं जहां पर हादसा हुआ है वहां डिवाइडर भी काफी दूर से बना हुआ है। मोड पर सड़क मैदान नुमा है,यहां वाहन मोड़ने के दौरान अक्सर छोटे बड़े हादसे होते रहते हैं। बरमपुर मोड के अलावा डंफर पुल, खम्हरिया मोड, शिवमन्दिर चौक के पास भी हादसे होते है। लोगों का कहना है कि प्रशासन को चाहिए कि कोरबा कुसमुंडा अंतर्गत अधूरे पड़े फोर लेन निर्माण कार्य को पूर्ण करवाना चाहिए, जिससे आम लोगों को आवाजाही में असुविधा ना हो और दुर्घनाओं से राहत मिल सके।

Loading

Latest News

जिला सहकारी बैंक कोरबा के अधिकारियों का कमाल: गत वर्ष केसीसी लोन प्राप्त कर चुका चुके आदिवासी किसान को मंत्री के सामने डेमो चेक...

कोरबा। जिले में शनिवार को कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण समारोह व वृहद किसान सम्मेलन का...

More Articles Like This