कोरबा। जिला अस्पताल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिसे धता बताते हुए चोर लगातार चोरी को अंजाम दे रहे हैं। यदि हाल ही की बात करें तो शातिर चोरों ने सोलर प्लेट में लगे कीमती केबल को पार किया है। दरअसल मेडिकल कालेज अस्पताल के छत में विद्युत आपूर्ति के लिए सोलर सिस्टम लगाया गया है। सोलर प्लेट से तांबा केबल वायर के माध्यम से अलग अलग दिशाओं में कनेक्शन दिया गया है। इस केबल तार पर चोरों की नजर पड़ गई है। शातिर चोरों ने बीते तीन दिवस के भीतर दूसरी बार चोरी को अंजाम दिया है। निगरानी के लिए जगह जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन तमाम सुरक्षा व्यवस्था के बीच हो रही चोरी से सवालिया निशान उठने लगा है।
![]()

