Sunday, March 1, 2026

मानिकपुर एवं सीएसईबी पुलिस चौकी की संयुक्त कार्यवाही, चोरी के पैसों से दिल्ली-मनाली घूमने वाले 2 विधि से संघर्षरत बालक सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

Must Read

कोरबा। जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थाना सिविल लाइन रामपुर अंतर्गत चौकी मानिकपुर एवं चौकी सीएसईबी द्वारा संयुक्त कार्यवाही की गई है। वही चौकी सीएसईबी क्षेत्र में मानसनगर एवं टीपी नगर स्थित 4 मकान/दुकानों एवं चौकी मानिकपुर क्षेत्र में 1 दुकान में ताला तोड़कर नगदी एवं सोने-चांदी के जेवरात सहित अन्य सामान चोरी किया गया था। प्रकरणों में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही थी। वही जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही राजूदास मानिकपुरी (19 वर्ष) निवासी मुड़ापार, मानिकपुर एवं उसके 2 विधि से संघर्षरत बालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। तो पूछताछ में आरोपियों ने मानसनगर, टीपी नगर एवं कुंआभट्ठा क्षेत्र में चोरी की घटनाएं करना स्वीकार किया। वही आरोपियों ने चोरी की रकम से दिल्ली-मनाली घूमने जाना भी स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का रॉड, मोटर सायकल क्रमांक CG 12 BE 8715 एवं नगदी रकम जप्त की गई है। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। वही उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी सीएसईबी सउनि भीमसेन यादव एवं चौकी प्रभारी मानिकपुर उनि परमेश्वर राठौर सहित पुलिस स्टाफ के द्वारा कार्यवाही किया गया है।

Loading

Latest News

छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं कोरबा के लोकप्रिय जननेता जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर स्वर्ण सिटी स्थित उनके निवास पर भव्य...

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं कोरबा के लोकप्रिय जननेता जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर स्वर्ण...

More Articles Like This