Monday, March 2, 2026

छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं कोरबा के लोकप्रिय जननेता जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर स्वर्ण सिटी स्थित उनके निवास पर भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया

Must Read

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं कोरबा के लोकप्रिय जननेता जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर स्वर्ण सिटी स्थित उनके निवास पर भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सुबह से ही समर्थकों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों का तांता लगा रहा। विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान केक काटकर जन्मदिवस मनाया गया तथा जनसेवा के उनके योगदान को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि जयसिंह अग्रवाल ने अपने कार्यकाल में कोरबा के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए, जिनका लाभ आज भी क्षेत्रवासियों को मिल रहा है।

इस अवसर पर सामाजिक सौहार्द एवं जनकल्याण के संदेश के साथ जरूरतमंदों को फल वितरण भी किया गया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, आत्मीयता एवं गरिमा का वातावरण बना रहा।

Loading

Latest News

होली पर्व के मद्देनज़र कोरबा पुलिस द्वारा एडवाइजरी पंपलेट जारी, सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं कानून के दायरे में रहकर होली मनाने की अपील

कोरबा। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा आम नागरिकों...

More Articles Like This