10 आरोपियों से 117.7 लीटर शराब जप्त

Must Read

कोरबा। जिले भर में होली के मद्देनजर विशेष जांच अभियान चलाया गया । अभियान के तहत अलग अलग क्षेत्र में शराब बनाने व बेचने वाले दस आरोपी पकड़े गए। उनकी निशानदेही पर 117.7 लीटर कच्ची शराब बरामद किया गया। मामले में आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने होली पर्व में अवैध शराब सहित मादक पदार्थ की बिक्री कर रंग में भंग डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। उनके निर्देश एएसपी लखन पटले व नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले भर के थाना चौकी प्रभारियों ने अपने अपने क्षेत्र में विशेष अभियान चलाते हुए शराब बनाने व बेचने वाले दस आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपियों में महिला भी शामिल हैं। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने 117.7 लीटर शराब जप्त किया है। मामले में आबकारी एक्ट की कार्रवाई की गई है।

Loading

Latest News

कनबेरी में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में 21.35 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की रखी गई आधारशिला

कोरबा, 02 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने सोमवार को कोरबा जिले...

More Articles Like This