चरवाहे का जंगल से बरामद किया गया शव, भालू के हमले में मौत, वन विभाग ने दी सहायता राशि

Must Read

कोरबा। जिले में हाथियों के बाद भालुओं का आतंक बढ़ गया है। कटघोरा वन मंडल के केंदई रेंज में बकरी चराने गए युवक की भालू के हमले से मौत हो गई। उसका शव 12 घंटे बाद रात में सखोदा जंगल से बरामद किया गया। वन विभाग ने मृतक के परिजन को 25 हजार रुपए की सहायता राशि दी है। वन विभाग के अनुसार घटना रविवार सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच की है। ग्राम पंचायत घुंचापुर के भुजंग कछार सलई गोट निवासी संतोष कुमार गोंड (26) रविवार की सुबह 11 बजे बकरी चराने जंगल गया था। कोटा नाला जंगल में उस पर भालू ने हमला कर दिया। जान बचाने के लिए वह भी भालू से भिड़ गया। भालू ने उसके सिर और चेहरे को नोच डाला, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। संतोष के घर नहीं लौटने पर परिजन ने अनहोनी की आशंका से सरपंच प्रतिनिधि शनिचराम को जानकारी दी। सरपंच ने वन विभाग को बताया। वन विभाग की टीम के साथ ग्रामीणों ने जंगल में उसकी खोज-बीन की। रात 1.30 बजे सखोदा जंगल में संतोष का शव मिला। सोमवार को कोरबी पुलिस चौकी में सूचना दर्ज कराई। रेंजर ने बताया प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युक्क की भालू के साथ काफी देर तक मुठभेड़ हुई थी। परिजन को 5 लाख 75 हजार और सहायता राशि दी जाएगी।

Loading

Latest News

दुकान का छज्जा तोड़कर चोरी

कोरबा। सीएसईबी पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित एक चाय दुकान में बीती रात हुई सेंधमारी...

More Articles Like This