बसाहट स्थल को परिवर्तित करने की मांग, भाजपा अजा मोर्चा प्रदेश प्रभारी ने कलेक्टर के सौंपा ज्ञापन

Must Read

कोरबा। एसईसीएल दीपका परियोजना द्वारा ग्राम पंचायत हरदीबाजार को अधिग्रहित करने की प्रक्रिया जारी है। प्रक्रिया के तहत मकानों व परिसंपत्तियों की नापी सर्वे का काम किया जा रहा है। अधिग्रहण पश्चात ग्राम पंचायत उतरदा के जयंती नगर को बसाहट स्थल देने के लिए प्रस्तावित किया गया है। जिसे लेकर भाजपा अजा मोर्चा प्रदेश प्रभारी प्रशिक्षण नरेश टंडन ने कलेक्टर से मांग की है। उन्होंने मांग पत्र में कहा है कि जयंती नगर हरदीबाजार से शॉर्ट व पगडंडी में सात किलोमीटर और सड़क मार्ग से 15 किलोमीटर दूर है। दुरस्त अंचल में स्थापित है। जिसे लेकर ग्रामवासी, व्यापारीगण बसाहट स्थल से संतुष्ट नहीं है। हरदीबाजार एक कस्बा व व्यवसायिक केन्द्र है। यहां तहसील भवन, कॉलेज, थाना, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र व प्रमुख संस्थाओं के भवन है। यहां दो किलोमीटर की व्यवसायिक सिटी संचालित है। साथ ही यहां आबादी व्यापक है तथा आसपास के प्रमुख केन्द्र हैं। पाली विकासखंड के अन्तर्गत हरदीबाजार आता है। इसके अन्तर्गत ग्राम पंचायत नेवसा (सुकेतपारा) को ग्राम पंचायत तिवरता हाई स्कूल के पीछे रेशम पालन केन्द्र व ग्राम पंचायत सिरकीखुर्द के बतारी मोड़ तथा ग्राम पंचायत बतारी का निरीक्षण कर भूमि निरीक्षण कराते हुए बसाहट स्थल चयनित करने की मांग श्री टंडन ने की है।

Loading

Latest News

रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 11 मार्च को किया जा रहा...

More Articles Like This