वनकर्मी को कुल्हाड़ी लेकर दौड़ाने वाला जेल दाखिल, जंगल में आग लगाने से मना करने पर आक्रोशित था आरोपी

Must Read

कोरबा। आपने उल्टा चोर कोतवाल को डांटे, यह कहायत जरूरी सुनी होगी। यह कहावत वनांचल क्षेत्र में रहने वाले एक युवक पर चरितार्थ हुआ। उसने जंगल में आग लगा दी। यह आग जंगल में तेजी से फैल रही थी। सूचना मिलने पर पहुंचे वन कर्मियों ने आग पर किसी तरह काबू पाया। उन्होंने युवक को समझाइश देने की कोशिश की तो वह वन कर्मियों से ही गाली गलौच शुरू कर दी। उसने वन कर्मियों को कुल्हाड़ी लेकर दौड़ाना शुरू कर दिया। मामले में वन अधिनियम के तहत कार्रवाई कर आरोपी को जेल दाखिल कराया गया है।
घटना कटघोरा वनमंडल के जेमरा सर्किल की है। बताया जा रहा है कि जेमरा में ईतवार सिंह 45 वर्ष निवास करता है। उसने जेमरा के एएनआर क्षेत्र क्रमांक पी 128 के तीन चार पेंच में आग लगा दिया। यह आग तेजी से जंगल में फैल रही थी, जिसकी सूचना पेट्रोलिंग पर निकले सर्किल के स्टॉफ को लगी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर किसी तरह आग को बुझा दिया। वन अमले ने इतवार को समझाईश देने की कोशिश की, लेकिन वह आगबबूला हो गया। उसने गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देते हुए स्टॉफ को कुल्हाड़ी लेकर दौड़ाना शुरू कर दिया। वनकर्मी किसी तरह जेमला के स्टॉफ क्वार्ठर पहुंचा, जहां शरण लेकर उसने अपनी जान बचाई। इस बीच इतवार ने स्टाफ क्वार्टर के चौखट पर कुल्हाड़ी से हमला किया। पूरे मामले की जानकारी वनकर्मी ने उच्चाधिकारी प्रशिक्षु आईएफएस प्रीती यादव को दिया। साथ ही पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी सदल बल गांव पहुंचे। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाना ले आई। मामले में वैधानिक कार्रवाई उपरांत आरोपी को जेल दाखिल कराया गया है।

Loading

Latest News

रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 11 मार्च को किया जा रहा...

More Articles Like This