नुनेरा की शिक्षिका निर्मला शर्मा को दिल्ली में मिलेगा सम्मान

Must Read

कोरबा। सीआईआई फाउंडेशन (दिल्ली) वूमन एग्जेम्पलर प्रोग्राम जमीनी स्तर की महिलाओं को मान्यता और सशक्त बनाने की पहल है। जिन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और सूक्ष्म उद्यम और सामुदायिक सशक्तीकरण के क्षेत्र में तमाम बाधाओं के बावजूद अपने समुदायों में असाधारण बदलाव लाया है। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में देशभर से 5 प्रतिभागियों का चयन किया गया है, जिसमें जिले से पाली ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक शाला नुनेरा में पदस्थ निर्मला शर्मा भी चयनित हुई हैं, जो आगामी समय में दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय इवेंट में सम्मानित होंगी। कार्यक्रम के लिए उनका चयन उनके द्वारा ग्राम चौकपारा व प्राथमिक विद्यालय में किए गए असाधारण बदलाव और सामुदायिक सशक्तीकरण के कार्यों के लिए हुआ है।प्रतियोगिता में चयन के लिए 3 चरणों में साक्षात्कार लिया गया। सेमी फाइनल में चयन होने पर गत दिनों फाउंडेशन से आकांक्षा मित्रा व शैल देसाई ने दो दिवसीय प्रवास पर ग्राम नुनेरा पहुंचकर शाला के अध्ययनरत विद्यार्थियों, भूतपूर्व विद्यार्थियों, अभिभावकों, जन प्रतिनिधियों, एसएमसी सदस्यों, संकुल प्राचार्य आरपी लहरे, तत्कालीन जन शिक्षक दीपक कंवर, नरेन्द्र चन्द्रा व सभी ग्राम वासियों से बात कर निर्मला शर्मा द्वारा जमीनी स्तर पर किए गए कार्यों की जानकारी एकत्रित की थी। उनके किए गए आंकलन के आधार पर दिल्ली की उच्च स्तरीय समिति द्वारा शिक्षिका निर्मला शर्मा का चयन प्रतिष्ठित पुरस्कार के अंतिम प्रतिभागियों में किया गया है।

Loading

Latest News

बस स्टैंड के प्रमुख स्थानों पर लगाए गए सीसी कैमरे

कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने कोरबी बस स्टैंड को अब सीसीटीवी कैमरों से लैस कर...

More Articles Like This