विद्यार्थियों ने विज्ञान मॉडल प्रस्तुत कर प्रतिभा का किया प्रदर्शन, हाई स्कूल स्याहीमुड़ी में संकुल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

Must Read

कोरबा। हाई स्कूल स्याहीमुड़ी में संकुल स्याहीमुड़ी अंतर्गत आने वाले समस्त प्राथमिक, माध्यमिक एवं हाई स्कूलों के विद्यार्थियों की सहभागिता से संकुल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक विषयों पर आधारित आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। संकुल प्राचार्य डॉ. फरहाना अली ने अपने उद्बोधन में कहा कि विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन विद्यार्थियों की जिज्ञासा, रचनात्मकता एवं अनुसंधानात्मक सोच को दर्शाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर प्रयोग एवं नवाचार के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। संकुल समन्वयक संतोष कुमार कर्ष ने बताया कि इस प्रकार की प्रदर्शनी विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने का सशक्त माध्यम है। इससे बच्चों को अपने विचारों को मॉडल के माध्यम से प्रस्तुत करने का अवसर मिलता है तथा उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। प्रदर्शनी में माध्यमिक शाला स्याहीमुड़ी की उर्वशी ने रेनवाटर हार्वेस्टिंग का मॉडल प्रस्तुत किया। प्राथमिक शाला बाहनपाठ से जान्हवी साहू एवं निकिता केवट ने विंड मिल, प्राथमिक शाला जैलगांव से भावेश साहू एवं आयत कुरेशी ने मानव कंकाल, प्राथमिक शाला डांडपारा से समीर मंझवार ने ज्वालामुखी, संजना मंझवार एवं सुहानी यादव ने जल चक्र, दुर्गेश्वरी केवट ने वाटर डिस्पेंसर तथा अंशुमन मंझवार ने फार्महाउस का मॉडल प्रस्तुत किया। प्राथमिक शाला बालक आश्रम के योगेश यादव ने ज्वालामुखी एवं स्वराज कुशवाहा ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग का प्रदर्शन किया। वहीं शासकीय हाई स्कूल स्याहीमुड़ी से सोनम यादव ने लाइफ जैकेट, साधना धनवार एवं निर्जला मंझवार ने कपड़ा फोल्ड करने की मशीन, दिव्या आदित्य ने स्मार्ट ब्रिज, लक्ष्मी कुशवाहा ने संतुलित आहार तथा आरुषि तांबे ने नवीकरणीय ऊर्जा संसाधन विषय पर अपने-अपने मॉडल प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में उत्तरा साहू (प्रधान पाठक, बाहनपाठ), कमला साहू, ज्योति धीरही, दीप्ति राठौर एवं व्याख्याता प्रभा साव उपस्थित रहीं तथा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना एवं वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ किया गया।

Loading

Latest News

14 तक शादियों के लिए मुहूर्त, 15 मार्च से 14 अप्रैल तक रहेगा खरमास, 15 अप्रैल से मिलेगा लग्न, मई तक एक महीने फिर...

कोरबा। रंगोत्सव के समापन के बाद विवाह मुहूर्त शुरू हो चुके हैं। कोरबा में अब फिर शहनाइयों की गूंज...

More Articles Like This