कीमत बढ़ने की आशंका में लोग ज्यादा डलवा रहे पेट्रोल, घरेलू के 60 व कमर्शियल सिलेंडर के दाम 114 रूपए बढ़े

Must Read

कोरबा। ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइल हमले और बढ़ते तनाव के असर से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि को लेकर चर्चा तेज है। क्रूड ऑयल के दाम बढ़ने के कारण ऐसा माना जा रहा है और दो दिनों से कुछ लोग पहले की तुलना में वाहनों में ज्यादा तेल डलवा रहे हैं। हालांकि ऑयल कंपनियों के अधिकारी स्थिति को नियंत्रण में बताते हुए इसे त्योहार का असर बता रहे हैं। आईओसीएल, बीपीसीएल, एचपीसीएल को मिलाकर कोरबा में पेट्रोल-डीजल के कई सर्विस स्टेशन हैं। पेट्रोल की कीमत 100 रुपए व डीजल की 94 रुपए प्रति लीटर है। दो दिनों से पंपों पर पहुंचने वालों की संख्या में हल्की वृद्धि दिख रही है। कुछ पंप कर्मचारियों का कहना है कि कई लोग वाहनों में पेट्रोल फुल करवा रहे हैं। बिक्री थोड़ी बढ़ी है, लेकिन ओवरऑल बिक्री इतनी नहीं बढ़ी कि कंपनियों के सेल्स ऑफिसरों की नजर में आए। वहीं गैस की किल्लत की चर्चा के बीच गैस कंपनियां ग्राहकों को मैसेज भेजकर बता रही कि ईंधन की कमी नहीं है और अफवाहों पर ध्यान न दें। ईरान युद्ध की आंच भारत तक पहुंचने लगी है। रसोई गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोत्तरी हुई है। घरेलू गैस की कीमत में 60 रूपए तो कमर्शियल सिलेंडर के दाम 114 रूपए बढ़े हैं। गैस के बढ़े हुए दाम ने घर का बजट तो बिगाड़ा ही है, व्यवसायियों पर भी महंगाई की मार पड़ रही है। सब्सिडी भी नहीं बढ़ाई गई है। ईरान से जुड़े युद्ध हालात के कारण तेल और गैस की वैश्विक सप्लाई प्रभावित हुई है। इससे अंतराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा की कीमतें बढ़ी हैं। जिसका असर देश में एलपीजी के दाम पर पड़ा है। घरेलू रसोई गैस 950 से बढ़कर 1 हजार के पार पहुंच गया है, तो वहीं कमर्शियल गैस की कीमत 114 रूपए बड़कर 2 हजार के पार पहुंची है। इसके अलावा काफी पहले से ही हर तरह के नए कनेक्शन पर रोक लगा दी गई है। अब सिलेंडर मिलने के 25 दिन बाद नई बुकिंग होगी, जबकि पहले बुकिंग के 5 दिन के भीतर सिलेंडर मिल जाता था। ऐसे में जिले के उपभोक्ताओं को जहां सिलेंडर के लिए अधिक राशि खर्च करनी पड़ेगी, वहीं उनका बजट भी बढ़ गया है। जिले के लाखों ग्राहकों पर करोड़ों का बोझ बढ़ा है। दूसरी ओर कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ जाने से खाद्य पदाथों की कीमत भी बढ़ सकती है। होटलों वा रेस्टोरेंट में खाना महंगा हो सकता है।

Loading

Latest News

14 तक शादियों के लिए मुहूर्त, 15 मार्च से 14 अप्रैल तक रहेगा खरमास, 15 अप्रैल से मिलेगा लग्न, मई तक एक महीने फिर...

कोरबा। रंगोत्सव के समापन के बाद विवाह मुहूर्त शुरू हो चुके हैं। कोरबा में अब फिर शहनाइयों की गूंज...

More Articles Like This