विद्युत कर्मचारियों को मिलेगा 3 करोड़ का बीमा कवरेज, जनरेशन कंपनी और बैंक ऑफ बड़ौदा के बीच एमओयू

Must Read

कोरबा। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी व बैंक ऑफ बड़ौदा के बीच अनुबंध करार किया गया। यह अनुबंध नियमित कर्मचारियों के लिए सैलरी पैकेज के साथ उन्नत बैंकिंग सुविधाएं और ज्यादा कवरेज के लिए किया गया है।

इस अवसर पर जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक एसके कटियार और बैंक ऑफ बड़ौदा के श्री देवाकर के बीच करार पर हस्ताक्षर किया गया। श्री कटियार ने अनुबंध को कंपनी व कर्मचारी हित में बड़ा कदम बताया है। जनरेशन कंपनी मुख्यालय के अलावा हसदेव ताप विद्युत गृह कोरबा पश्चिम, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह, कोरबा पूर्व व अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत संयंत्र मड़वा में कुल 2700 अधिकारी कर्मचारी कार्यरत है, जिन्हें इस अनुबंध से सीधा लाभ मिलेगा। कंपनी ने विद्युतकर्मियों के लिए बैंक से विशेष पैकेज बनाने का अनुरोध किया था, जिससे कर्मियों को एक ही बैक में किफायती व आधुनिक सुविधाएं प्राप्त हो सके। बैंक द्वारा बताया गया कि केंद्र सरकार के साथ अनुबंध होने के साथ-साथ राज्य के अलग अलग सरकारी विभागों में वो ऐसी सुविधाएं दे रहे हैं। जनरेशन कंपनी के कार्यपालक निदेशक संदीप मोदी ने बताया कि अनुबंध में 12 लाख तक का बीमा कवर है। साथ ही दुर्घटना व प्लेन दुर्घटना के लिए 1 से 2 करोड़ का कवरेज है। इसके अलावा डेबिट, क्रेडिट कार्ड में कई प्रकार की छूट व आकर्षक सुविधाएं है। न्यूनतम ब्याज दर पर सभी प्रकार की लोन सुविधा भी उपलब्ध है। लाकर रेंट कैंसिलेशन चार्ज में दिया जाएगा। इन सभी सुविधा का लाभ उठाने के लिए कर्मियों को अपनी सैलरी खाता इस बैंक में खुलवाना होगा। इस अवसर पर जनरेशन कंपनी के महाप्रबंधक (वित्त) नंदनी भट्टाचार्य, अतिरिक्त महाप्रबंधक (वित्त) सौमित्र दुबे, अतिरिक्त महाप्रबंधक ( वित्त) एके चंद्राकर, उप-महाप्रबंधक ( वित्त) अजय शर्मा व बैंक ऑफ बड़ौदा से पंकज उपस्थित रहे।

Loading

Latest News

पशुपालन विभाग का अमला घर घर जाकर करेगा पशुओं का टीकाकरण, मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न

कोरबा। पशु चिकित्सालय भैसमा अंतर्गत ग्राम मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न हुए। गौरतलब हो कि आगामी...

More Articles Like This