बकाया बिजली बिल पर मिलेगी छूट, आदेश जारी, बीपीएल, घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं के लिए समाधान योजना शुरू

Must Read

कोरबा। विद्युत वितरण कंपनी द्वारा बिजली उपभोक्ताओं के बकाया बिलों के निपटारे के लिए समाधान योजना 2026 लागू की गाई है। योजना के तहत बीपीएल, घरेलू तथा कृषि श्रेणी के उपभोक्ताओं को बकाया राशि पर विशेष छूट दी जाएगी। इसका उ?द्देश्य लंबे समय से लंबित बिजली बिलों की वसूली के साथ-साथ उपभोक्ताओं को राहत देना है। 31 मार्च 2023 तक के बकाया बिल पर योजना लागू होगी। पात्र उपभोक्ताओं को मूल राशि में आंशिक छूट तथा अधिभार (सरचार्ज) में 100 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। विद्युत वितरण कंपनी ने बकायदार बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए समाधान योजना लागू करने का आदेश जारी किया है। इस योजना के तहत बकाया बिजली बिल पर छूट देकर उपभोक्ताओं को भुगतान के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसमें सक्रिय बीपीएल उपभोक्ताओं के लिए अतिरिक्त प्रावधान किया गया है। इसमें यदि बकाया 5 वर्ष से अधिक पुराना है तो मूल राशि में 75 प्रतिशत छूट और अभिभार में 100 प्रतिशत छूट दिया जाएगा। साथ ही बकाया 1 से 5 वर्ष के बीच है तो मूल राशि में 50 प्रतिशत छूट तथा अधिभार में 100 प्रतिशत छूट दी जाएगी। यह योजना 30 जून 2026 तक प्रभावी रहेगी। निर्धारित अवधि के बाद किस्तों के भुगतान पर आगे किसी प्रकार का अधिभार नहीं जोड़ा जाएगा। योजना का लाभ लेने के लिए पात्र घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं को पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। पंजीयन के समय बकाया राशि का कम से कम 10 प्रतिशत भुगतान करना होगा। समाधान पेजना का लाभ उठाने के लिए बकायादार उपभोक्ताओं को बिजली ऑफिस व मोर बिजली एप के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद पात्र होने पर उनको छूट का लाभ आटोमेटिक ऑनलाइन मिलेगा। इसमें कोई भी काम ऑफलाइन नहीं होगा।

अलग-अलग श्रेणियों के लिए छूट निर्धारित
योजना के अंतर्गत विभिन्न श्रेणी के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी। बीपीएल उपभोक्ता को मूल बकाया राशि में 75 प्रतिशत छूट, अधिभार में 100 प्रतिशत छूट, घरेलू उपभोक्ता को मूल राशि में 50 प्रतिशत छूट, अधिभार में 100 प्रतिशत छूट कृषि (स्थायी व अस्थायी) मूल राशि में 50 प्रतिशत छूट, अधिभार में 100 प्रतिशत छूट दी जाएगी।
बिल पेमेंट के मिलेंगे तीन विकल्प
प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को भुगतान के लिए तीन विकल्प दिए गए हैं। एकमुश्त भुगतान मूल राशि का लगभग 10 प्रतिशत जमा करने पर अधिभार पूरी तरह माफ होगा। तीन किस्तों में भुगतान करने पर लगभग 5 प्रतिशत मूल राशि जमा कर किस्तों में भुगतान की सुविधा मिलेगी। वहीं छह किस्तों में भुगतान करने पर मूल राशि का भुगतान किस्तों में किया जा सकेगा, अधिभार में पूरी छूट मिलेगी।
मीटर रीडरों को मिलेगा प्रोत्साहन
इस योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए बिजली कंपनी ने मीटर रोडरों की भी प्रोत्साहन देने का प्रावधान किया है। इसमें रोडरों को एकमुश्त भुगतान कराने पर प्राप्त राशि का 5 प्रतिशत (अधिकतम 1000 रुपए), किस्तों में भुगतान कराने पर 5 प्रतिशत (अधिकतम 500 रुपए प्रति कनेक्शन) प्रोत्साहन दिया जाएगा।

Loading

Latest News

पशुपालन विभाग का अमला घर घर जाकर करेगा पशुओं का टीकाकरण, मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न

कोरबा। पशु चिकित्सालय भैसमा अंतर्गत ग्राम मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न हुए। गौरतलब हो कि आगामी...

More Articles Like This