कोरबा। पशु चिकित्सालय भैसमा अंतर्गत ग्राम मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न हुए। गौरतलब हो कि आगामी 15 मार्च से कोरबा जिला में पशुपालन विभाग द्वारा खुरहा चपका (एफएमडी) प्रारंभ किया जा रहा है। इसके सफल क्रियान्वयन और शतप्रतिशत परिणाम प्राप्त हो इस आशय से उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं के मार्गदर्शन में पशु चिकित्सालय भैसमा के मातहत ग्राम मसान और कटबितला में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम के पशुपालक उपस्थित होकर लाभांवित हुए। उक्त शिविर में पशुपालकों को बताया गया कि पशुपालन विभाग का अमला घर घर जाकर टीकाकरण करेंगे तथा पशुपालकों की जानकारी राजिस्ट र्में संधारित भी करेंगे। इस दौरान पशुपालकों के आधार कार्ड और मोबाइल नंबर के माध्यम से ओटीपी प्राप्त कर ऑनलाइन पंजीकरण करेंगे। जिसमें सभी पशुपालकों से सहयोग का आग्रह किया गया। भारत सरकार द्वारा देश के 800 जिलों में से कोरबा जिला को भी आकांक्षी जिला में शामिल किया गया है। इस दृष्टि से विभागीय योजनाओं का बेहतर प्रचार प्रसार और सफल क्रियान्वयन हो इसके लिए विभागीय प्रतिबद्धता प्रदर्शित की गई । उक्त शिविर पशु चिकित्सालय भैसमा के प्रभारी डॉ. सतीश राठौर, क्षेत्र अधिकारी रश्मि जांगड़े, परिचारक ईश्वर श्रीवास, मोबाइल वेटेरिनरी वेन से संबंधित डॉक्टर व सहायक तथा मनोज भारद्वाज, लखन पटेल और पशुपालकों की उपस्थिति रही।
![]()

