रेलवे स्टेशन क्षेत्र में सरप्राईज चेकिंग कर की गई पूछताछ, अलग अलग धाराओं के तहत 14 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

Must Read

कोरबा। जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने पुलिस ने अभियान छेड़ दिया है। सजग कोरबा अभियान के तहत पुलिस ने नशे की हालत में वाहन चलाते पकड़े गए दो लोगों के खिलाफ एमवी एक्ट की कार्रवाई की,जबकि दस लोगों को शराब बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया। इनमें तीन के खिलाफ निगरानी फाईल खोलने की कार्रवाई की गई है। पुलिस ने अभियान के तहत रेलवे स्टेशन क्षेत्र में सरप्राइज चेकिंग करते हुए संदिग्धों से पूछताछ भी की है। जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी शराब व मादक पदार्थ की बिक्री सहित अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के निर्देश जारी किए हैं। उनके निर्देश एएसपी लखन पटले व सीएसपी कोरबा प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने सजग कोरबा अभियान के तहत बुधवार की रात क्षेत्र में बाइक से इमलीडुग्गु, सीतामढ़ी, संजय नगर व रेलवे स्टेशन क्षेत्र में बाइक से सघन पेट्रोलिंग की। इस दौरान इमलीडुग्गु क्षेत्र में लक्ष्मी नारायण व संजय नगर चांपा निवासी गौतम दास को नशे की हालत में वाहन चलाते पकड़ा गया। इसी तरह सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते इमलीडुग्गु में रहने वाल रामेश्वर साहू व सीतामढ़ी निवासी भूपेन्द्र पटेल को पकड़ा गया। पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान इमलीडुग्गु निवासी विजय कुमार, हिदायत खान, रमेश देवांगन, अशोक यादव, मुनाराम साहू, मुरारी मेंचे, गंगुराम, रामुराम, विष्णुकुमार व जीतेंद्र यादव को शराब बेचते पकड़ा गया। उनके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने शराब बेचते पकड़े गए तीन आरोपियों के खिलाफ निगरानी फाइल खोलने की कार्रवाइ की है। इससे पहले पुलिस ने नशे के कारोबार में संलिप्त इंडस्ट्रीयल एरिया निवासी संजय पावले के विरूद्ध जिला बदर की कार्रवाई की थी। गौरतलब है कि हालही में पूर्व पार्षद सुफल दास महंत, पार्षद उपेन्द्र पटेल व पार्षद पति सुजित राठौर ने बस्तीवासियों के साथ कलेक्ट्रेट व एसपी कार्यालय पहुुंचकर नशे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

Loading

Latest News

सीईओ जिला पंचायत ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता युक्त कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

कोरबा। सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग ने गुरुवार को जनपद पंचायत कटघोरा के ग्राम पंचायत अरदा एवं ढेलवाडीह...

More Articles Like This