सीईओ जिला पंचायत ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता युक्त कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

Must Read

कोरबा। सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग ने गुरुवार को जनपद पंचायत कटघोरा के ग्राम पंचायत अरदा एवं ढेलवाडीह का दौरा कर विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण किए जाएं। वही निरीक्षण के दौरान श्री नाग ने ग्राम पंचायत अरदा में स्व सहायता समूह की महिलाओं के लिए निर्माणाधीन महतारी सदन, पीडीएस दुकान तथा स्वामी आत्मानंद विद्यालय का अवलोकन किया। इसके साथ ही ग्राम पंचायत ढेलवाडीह में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र, स्वामी आत्मानंद विद्यालय तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों का भी बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि तकनीकी प्राक्कलन के अनुसार कार्य करते हुए मानक स्तर की निर्माण सामग्री का उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं टिकाऊ हो। सीईओ जिला पंचायत ने स्पष्ट कहा कि किसी भी निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा। यदि किसी कार्य में लापरवाही अथवा गुणवत्ता हीनता पाई जाती है तो संबंधित अधिकारियों एवं जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। वही इस दौरान कटघोरा में आयोजित दीदी सम्मेलन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्व सहायता समूहों की महिला सदस्यों को सीईओ जिला पंचायत द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने विभिन्न आजीविका गतिविधियों के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बन रही महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, सीईओ जनपद पंचायत कटघोरा यशपाल सिंह, एसडीओ, सब इंजीनियर, बीपीएम, स्व सहायता समूह की महिलाएं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Loading

Latest News

टूथपेस्ट खाने के बाद बिगड़ी वृद्ध की तबीयत, अस्पताल में सप्ताह भर चले इलाज के बाद हुई मौत

कोरबा। किडनी की बीमारी से जूझ रहे एसईसीएल के रिटायर्ड कर्मी ने टूथपेस्ट को खा लिया। इसके थोड़ी ही...

More Articles Like This