तीन बाइक में भिड़ंत, एक की मौत, तीन घायल, मड़वारानी ओवरब्रिज के समीप घटित हुई घटना

Must Read

कोरबा। उरगा- चांपा मुख्यमार्ग में मड़वारानी ओवरब्रिज के समीप तीन बाइक के बीच भिडंÞत हो गई। हादसे में तीनों बाइक मे सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया। मृतक पड़ोसी जिले का रहने वाला था, जो अपने मामा के घर आया हुआ था। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना गुरूवार की देर शाम घटित हुई। बताया जा रहा है कि दो बाइक में सवार तीन युवक चांपा से कोरबा की ओर आ रहे थे। वे मड़वारानी ओवरब्रिज के समीप पहुंचे थे। इसी दौरान आगे चल रही बाइक सामने से आ रहे दोपहिया से जा टकराई। एकाएक दो बाइक के बीच हुई भिडंÞत से पीछे चल रहे दोपहिया सवार ने भी नियंत्रण खो दिया। उसकी दोपहिया भी दुर्घटनाग्रस्त बाइक में जा घुसी। हादसे में तीनों बाइक में सवार चार युवक घायल हो गए, जिनमें तीन युवकों को गंभीर चोटें आई। घटना घटित होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस व डॉयल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची डॉयल 112 की टीम ने गंभीर रूप से घायल युवकों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल दाखिल कराया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान जांजगीर चांपा जिला के सारागांव थानांतर्गत ग्राम कमरीद निवासी मिथलेश कुमार के रूप में हुई। उसके शव को मर्च्युरी में शिफ्ट करते हुए परिजनों को घटना से अवगत कराया गया। हादसे की जानकारी होने पर देर रात परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। अस्पताली मेमो के आधार पर पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई पूरी की। इस दौरान फूलसाय कंवर ने मृतक की पहचान अपने पुत्र मिथलेश कंवर के रूप में की। उसने बताया कि मिथलेश गुरूवार की सुबह बाइक क्रमांक सीजी 11 बीक्यू 0371में सवार होकर कुकरीचोली आया था। उसे रात करीब 8 बजे डॉयल 112 के कर्मचारियों से घटना की जानकारी मिली।बहरहाल अस्पताल पुलिस ने पोस्टमार्टम के उपरांत मृतक के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Loading

Latest News

बांकी मोंगरा में माँ सतचंडी दरबार में 19 मार्च से 5 अप्रैल तक भव्य मेले का आयोजन

बांकी मोंगरा में माँ सतचंडी दरबार में 19 मार्च से 5 अप्रैल तक भव्य मेले का आयोजन बांकी मोंगरा क्षेत्र...

More Articles Like This