चैनल के कैमरा मैन की मकान में मिली लाश

Must Read

कोरबा। चैनल के कैमरा मैन इमानुअल तांडी का सीएसईबी कॉलोनी स्थित मकान में शव मिला है। कैमरा मैन के रूप में कार्यरत इमानुअल तांडी का शव उनके घर में बंद कमरे के भीतर मिला। इमानुअल तांडी अपने घर में अकेले रहता था। बीते कुछ दिनों से घर का दरवाजा बंद था। इसी दौरान कमरे से तेज बदबू बाहर आने लगी, जिससे आसपास के लोगों को संदेह हुआ। पड़ोसियों ने इसकी सूचना परिजनों और स्थानीय लोगों को दी। दरवाजा खुलवाने पर अंदर उनका शव पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। अपने बेटे को इस हालत में देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। तांडी अचानक हुई मौत की खबर से साथी पत्रकारों और परिचितों में शोक मिश्रित स्तब्धता है। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

 

 

Loading

Latest News

कोरबा में 3.34 करोड़ का अमानक चावल खपाने का खुलासा, विपक्ष का वॉकआउट

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को कोरबा जिले में अमानक चावल की खरीदी का मामला छाया...

More Articles Like This