16 व 17 मार्च से शुरू होगी पांचवीं- आठवीं परीक्षा, नौवीं व ग्यारहवीं की परीक्षा की तैयारियां पूरी

Must Read

कोरबा। प्राथमिक और मिडिल स्कूल बोर्ड के तौर पांचवीं और आठवीं की परीक्षा के लिए भी लोक शिक्षक संचालनालय ने समय सारणी जारी कर दी है। कक्षा पांचवीं की परीक्षा गणित विषय के साथ 16 मार्च से शुरू होगी वहीं आठवीं की परीक्षा 17 मार्च से गणित पर्चा से साथ शुरू होगा। पांचवीं के विद्यार्थियों का परीक्षा समय सुबह नौ से 11 बजे है। वहीं आठवीं के विद्यार्थियों को पर्चा हल करने में सुबह नौ से दोपहर 12 बजे का समय दिया गया है। लोक शिक्षण संचालनालय से जारी गाइडलाइन के अनुसार जिला शिक्षा विभाग ने नौवीं और ग्यारहवी की परीक्षा के लिए समय सारणी जारी कर दी है। जिसके अनुसार नौवीं कक्षा की परीक्षा 25 मार्च से गणित विषय के साथ शुरू होगी। इसी दिन ग्यारहवीं कक्षा का भूगोल, भौतिकी, लेखा शास्त्र, कृषि के मूल तत्व पर्चा के साथ परीक्षा की शुरूआत होगी। दोनों कक्षाओं के लिए परीक्षा का समय सुबह नौ से दोपहर 12.15 बजे निर्धारित किया गया है। परीक्षाएं 10 अप्रैल तक चलेंगी।

Loading

Latest News

कोरबा में 3.34 करोड़ का अमानक चावल खपाने का खुलासा, विपक्ष का वॉकआउट

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को कोरबा जिले में अमानक चावल की खरीदी का मामला छाया...

More Articles Like This