एसईसीआर के प्री प्रोड्क्शन यार्ड में एआई से होगी डैमेज वैगनों की जांच

Must Read

कोरबा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने रेल सुरक्षा और मालगाड़ियों के रखरखाव को बेहतर बनाने के लिए भिलाई के पीपी यार्ड में एआई आधारित वैगन डैमेज डिटेक्शन सिस्टम स्थापित किया है। इस सिस्टम की मदद से यार्ड में आने वाली मालगाड़ियों के वैगनों में होने वाले नुकसान की जानकारी अब ऑटोमेटिक तरीके से और अधिक तेजी से लगाया जा सकेगा। नई प्रणाली मशीन लर्निंग तकनीक पर आधारित है, जो वैगनों में दरवाजे की कमी, क्षतिग्रस्त डोर, बॉडी पैनल की खराबी, फर्श की शीट का अभाव और अवशिष्ट माल (रेजिडुअल कंसाइनमेंट) जैसे दोषों की पहचान करती है। किसी भी रेक के यार्ड में प्रवेश करने के बाद सिस्टम से गुजरते ही प्रत्येक वैगन नंबर के साथ खामियों की डिजिटल रिपोर्ट तैयार हो जाती है। इस सिस्टम में 6 हाई डेफिनिशन मशीन विजन कैमरे, विशेष प्रकाश व्यवस्था और एक सर्वर रूम स्थापित किया गया है। कैमरों से प्राप्त चित्रों का सर्वर पर विश्लेषण किया जाता है, जिसके आधार पर प्रत्येक वैगन की स्थिति की सटीक रिपोर्ट तैयार की जाती है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह प्रणाली पारंपरिक यार्ड निरीक्षण शुरू होने से पहले ही वैगनों की स्थिति का पूरा आकलन उपलब्ध करा देती है। इससे दोषों की पहचान, मरम्मत की योजना और सुधार कार्य तेजी से करना संभव होगा।

Loading

Latest News

दूल्हे के दोस्त की छेड़छाड़ से व्यथित नाबालिग ने लगा ली फांसी, पुलिस ने जांच उपरांत आरोपी को पड़ोसी जिले से किया गिरफ्तार

कोरबा। जिले में छेड़छाड़ से आहत होकर खुदकुशी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतिका पिता के साथ रिश्तेदार...

More Articles Like This