गेवरा एरिया से 50 मिलियन टन उत्पादन हुआ पूरा, एक दिन में किया 3 लाख 7 हजार 716 टन कोयले का उत्पादन

Must Read

कोरबा। एसईसीएल की मेगा परियोजना गेवरा को सर्वाधिक कोयला उत्पादन का टारगेट वित्तीय वर्ष में मिला हुआ है। उत्पादन लक्ष्य को हासिल करने एरिया से कोयला उत्पादन की रफ्तार में तेजी आई है। जिसके चलते एरिया से एक ही दिन में कोयला उत्पादन का रिकार्ड बन गया है। एरिया ने 50 मिलियन टन कोयला उत्पादन भी पूरा कर लिया है। गेवरा एरिया को वित्तीय वर्ष में 63 मिलियन टन कोयला उत्पादन का टारगेट मिला हुआ है। 15 मार्च तक की स्थिति में एरिया से 50.8 मिलियन टन कोयला उत्पादन किया जा चुका है। उक्त तिथि को एरिया ने एक ही दिन में 3 लाख 7 हजार 716 टन कोयले का उत्पादन कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। एरिया को मार्च में डेली प्रोडक्शन का टारगेट 2 लाख 46 हजार के करीब मिल रहा है। इससे कहीं अधिक कोयला का उत्पादन 15 मार्च को किया गया। एसईसीएल प्रबंधन गेवरा एरिया को आगामी वितीय वर्ष में विश्व की नंबर वन कोयला खदान बनाने की कार्य योजना पर काम कर रहा है। इस वर्ष 55 मिलियन टन से अधिक कोयला उत्पादन के रोडमैप पर एरिया तेजी से आगे बढ़ रही है। अगले वितीय वर्ष में 63 मिलियन टन कोयला उत्पादन के आंकड़े को हासिल करने के साथ ही गेवरा अमेरिका की कोयला खदान को पीछे छोड़कर विश्व की नंबर वन कोयला उत्पादक खदान बन जाएगी। जिले की मेगा परियोजना दीपका ने भी मौजूदा वित्तीय वर्ष में बेहतर प्रदर्शन किया है। एरिया की 40 मिलियन टन का टारगेट दिया गया है। 15 मार्च तक एरिया से 36.39 मिलियन टन कोयला उत्पादन किया जा चुका है। ऐसे में माना जा रहा है कि दपिका का लक्ष्य भेदना तय है। दूसरी ओर कुसमुंडा मेगा परियोजना ने 50 मिलियन टन लक्ष्य के मुकाबले अब तक की स्थिति में 30.29 मिलियन टन कोयला उत्पादन ही किया है। एरिया का लक्ष्य से पिछड़ना तय है।

Loading

Latest News

24 घंटे के भीतर 3 लोगों ने की आत्महत्या

कोरबा। पिछले 24 घंटे के भीतर 3 लोगों ने आत्महत्या कर ली। सर्वमंगला रेलवे ब्रिज पर फांसी के फंदे...

More Articles Like This