अलग अलग सड़क हादसों में एक की मौत, एक घायल

Must Read

कोरबा। जिले में घटित सड़क हादसों में एक की मौत हो गई। एक अन्य घायल है।कोरबा-चांपा हाईवे पर सरगबंदिया-बरपाली के बीच रविवार की रात करीब 12 बजे पिकअप-सीजी 12 एपी 0721 पंचर होने पर सड़क किनारे खड़ी थी। इस दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा-सीजी 12 बीवी 8333 ने उसे टक्कर मार दी। घटना के बाद हाइवा बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे बिजली खंभे को तोड़ते हुए खेत में उतर गया। घटना में हाइवा चालक जांजगीर निवासी दुर्गेश बरेठ गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी तरह दीपका-पाली रोड पर रविवार की रात ट्रक की टक्कर से पिकअप के परखच्चे उड़ गए। घटना में गंभीर चोट लगने से पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना दीपका-पाली रोड पर नुनेरा के पास की है। दीपका की ओर से जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी। इस जबरदस्त टक्कर में पिकअप के परखच्चे उड़ गए। चालक खीकराम यादव स्टेयरिंग में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई।

Loading

Latest News

24 घंटे के भीतर 3 लोगों ने की आत्महत्या

कोरबा। पिछले 24 घंटे के भीतर 3 लोगों ने आत्महत्या कर ली। सर्वमंगला रेलवे ब्रिज पर फांसी के फंदे...

More Articles Like This