कोरबा। कांग्रेस कमेटी जिला महामंत्री के पद पर मनहरण राठौर को मिली बड़ी जिम्मेदारी मिली है। अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी द्वारा संगठन सृजन के तहत जिला कांग्रेस कमेटी में संगठन का विस्तार नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, सांसद ज्योत्सना महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश राठौर द्वारा संगठन का विस्तार किया गया। इसके तहत नई कार्यकारिणी में मनहरण राठौर इंटक नेता को जिला महामंत्री के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है। नियुक्ति से इंटक के साथ-साथ कोसाबाड़ी क्षेत्र व क्षत्रिय राठौर समाज के समर्थकों में उत्साह है। श्री राठौर ने कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी को कठिन परिश्रम व सबको साथ लेकर कांग्रेस को मजबूत बनाएंगे।
![]()

