अंडरग्राउंड खदान में फंदे पर लटकी मिली कर्मी की लाश,मृतक के जेब से मिला सुसाइड नोट

Must Read

अंडरग्राउंड खदान में फंदे पर लटकी मिली कर्मी की लाश,मृतक के जेब से मिला सुसाइड नोट

कोरबा। एसईसीएल बांकीमोंगरा कोयला खदान में एक कर्मचारी ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 48 वर्षीय तुलसीदास के रूप में हुई है। वह एसईसीएल कॉलोनी गजरा में रहता था।शुक्रवार को सेकंड शिफ्ट में ड्यूटी के दौरान तुलसीदास ने अंडरग्राउंड खदान के एक कोने में रस्सी से फांसी लगा ली। जब अन्य कर्मचारी काम से बाहर निकल रहे थे, तब उन्हें शव दिखा। उन्होंने तुरंत एसईसीएल प्रबंधन और बांकीमोंगरा थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस को दो किलोमीटर पैदल चलकर खदान के अंदर जाना पड़ा। शव का पंचनामा करने के बाद उसे बाहर निकाला गया। मृतक के जेब से एक सुसाइड नोट मिला। नोट में उसने लिखा कि वह बीपी और शुगर से पीडि़त था। बीमारी से परेशान होने के कारण यह कदम उठाया। उसने अपने परिवार से माफी भी मांगी।
तुलसीदास अपनी पत्नी, दो बेटों और एक बेटी के साथ रहता था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Loading

Latest News

बांकी मोंगरा में माँ सतचंडी दरबार में 19 मार्च से 5 अप्रैल तक भव्य मेले का आयोजन

बांकी मोंगरा में माँ सतचंडी दरबार में 19 मार्च से 5 अप्रैल तक भव्य मेले का आयोजन बांकी मोंगरा क्षेत्र...

More Articles Like This