Tuesday, February 24, 2026

अंडरब्रिज मार्ग से आवागमन हुआ शुरू, गेवरा-दीपका से आवाजाही करने वाले लोगों के लिए अंडरब्रिज का कराया गया है निर्माण

Must Read

कोरबा। अंडरब्रिज मार्ग से आवागमन शुरू हो गया है। जिससे कोरबा की ओर से कुसमुंडा, गेवरा, दीपका आने जाने वालों को बड़ी राहत मिली है। हालांकि सूचक नहीं होने से वाहन चालकों को जरूर परेशानी हो रही है।कोरबा-कुसमुंडा से गेवरा दीपका को जोड़ने वाले मार्ग में एक बड़ा बदलाव हुआ है। यहां कुचेना मोड के पास एनटीपीसी पुल के नीचे रेल लाइन दोहरीकरण का कार्य हो रहा है। जिस वजह से अब गेवरा-दीपका से आवाजाही करने वाले लोगों के लिए अंडरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा था, जो कि लगभग पूर्ण हो चुका है। यहां अब डामरीकरण कार्य भी शुरू हो चुका है। बताया जा रहा है कि मार्ग को आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। मार्ग के खुलते ही एनटीपीसी पुल के नीचे रेल दोहरीकरण का कार्य भी युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है। गेवरा दीपका की ओर से आते समय वाहन ग्राम कुचेना के बाद सीधे अंडर ब्रिज में प्रवेश करेंगे और प्रेम नगर कुसमुंडा मुख्य मार्ग पर एनटीपीसी पुल के नीचे मिलेंगे, यहां पर तीन सड़क एक ही स्थान पर मिल रहे है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। वहीं अंडर ब्रिज के अंदर एक अंधा मोड है, जहां वाहन चालकों को स्वयं संभल कर चलना होगा। मार्ग के बनने के बाद भी पुराने मार्ग को बंद करने का सूचक नहीं लगाया गया है, जिससे कोरबा-कुसमुंडा की ओर से आने वाले लोगों को बड़ी असुविधा हो रही है। कई टीपर रोड की ओर चल पड़ रहे है। वहीं कई लोग वापस लौट रहे हैं। संबंधित विभाग को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है। हालांकि बायपास मार्ग के बन जाने और आवागमन व्यवस्थित हो जाने से लोगों को अब रेल लाइन क्रॉस करने से बचते हुए बड़ी राहत की उम्मीद है।

Loading

Latest News

राशन दुकानों में भंडारण-वितरण की समीक्षा करने एसडीएम को दिए निर्देश, राशन दुकानों में खाद्यान्न का भंडारण और वितरण सुनिश्चित कराएंः कलेक्टर

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाजों की समीक्षा की।उन्होंने फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन...

More Articles Like This